सूरजकुंड दीवाली मेला: 23 अक्टूबर से होगी शुरुआत, जाम से बचने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
हरियाणा पर्यटन विभाग 23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दीवाली मेले का आयोजन कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह इसका उद्घाटन करेंगे।

मेले की तैयारियां अंतिम चरण में और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।
HighLights
23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दीवाली मेला।
मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे मेले का उद्घाटन।
यातायात पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से 23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दीवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला परिसर में तीसरे सूरजकुंड दीवाली मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
मेले को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले का उद्घाटन नायब सिंह करेंगे। दीवाली के उल्लास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को समर्पित इस चार दिवसीय मेले के लिए परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है।
जगह-जगह आकर्षक रंगीन सजावटी वस्तुएं, झालरें और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे मेले में आने वाले पर्यटकों को उत्सवपूर्ण माहौल का अनुभव कराया जा सके।
ट्रैफिक के लिए क्या है एडवाइजरी?
इस मेले में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, कलात्मक उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण देखने को मिलेगा। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस उपायुक्त एनआइटी के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रखने के लिए निर्धारित मार्गों पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी। यह प्रतिबंध भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के लिए रहेगा।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रहेगी अनुमति
आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियमानुसार अनुमति रहेगी। पाली चौक से एमवीएन नाका और सूरजकुंड की ओर, अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर, एनएचपीसीर चौक से सूरजकुंड की ओर तथा प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रूट मैप में दर्शाए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।
23 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जला रहा है।
इस मेले में लोककला और हस्तशिल्प का संगम दिखाई देगा।-हरविंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त महाप्रबंधक, हरियाणा पर्यटन निगम।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 23 अक्टूबर से सजेगा सूरजकुंड दीवाली मेला, सीएम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ; तैयारी हुई तेज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।