Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिगांव में फिरनी सड़क निर्माण के लिए यातायात रूट डायवर्ट, 7 फरवरी तक रहेगा बदलाव; एडवाइजरी जारी

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 04:22 PM (IST)

    तिगांव में फिरनी सड़क निर्माण के लिए यातायात पुलिस ने 7 फरवरी तक रूट डायवर्ट करने की एडवाइजरी जारी की है। बल्लभगढ़ से कौराली मोड़ जाने वाले वाहनों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, तिगांव। तिगांव में फिरनी की सड़क निर्माण के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करने से संबंधित एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी के तहत सात फरवरी तक रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही रूट डायवर्ट का अनुमति पत्र लाेक निर्माण विभाग और तिगांव थाने में भी भेज दिया गया है। अब तिगांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने से रूट डायवर्ट होगा।

    यानी जो लोग बल्लभगढ़ की ओर से कौराली मोड़ पर जाना है तो बैंक के सामने सदपुरा मोड़ को जाने वाली सड़क का प्रयोग करना होगा। यह सड़क भैंसरावली मोड़ से होते हुए मंधावली मोड़ और फिर कौराली मोड़ तक जाती है। सात फरवरी तक इस पूरी सीमेंटेड सड़क को बनाने का दावा किया गया है।

    याद रहे शनिवार को दैनिक जागरण में पुलिस ने नहीं दी रूट डायवर्ट की अनुमति, धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पुलिस विभाग की ओर से तुरंत अनुमति पत्र जारी किया गया। याद रहे तिगांव में पांच करोड़ की लागत से फिरनी की सड़क सीमेंटेड बनाई जा रही है लेकिन इस दौरान परेशानी बहुत हो रही है।

    इस सड़क पर यातायात अधिक होने की वजह से विभाग की ओर से रात को ही काम करना पड़ रहा है। दिन में काम करने के लिए इस सड़क पर यातायात बंद होना जरूरी था। इसलिए विभाग की ओर से पुलिस को रूट डायवर्ट करने से संबंधित पत्र लिखा गया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि रूट डायवर्ट होने के बाद काम तेजी से पूरा करा दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    बसों का रुके आवागमन

    तिगांव निवासी समाजसेवी योगेश अधाना ने बताया कि सात फरवरी तक गांव के बीच से होकर गुजरने वाली सिटी बस व रोडवेज बसों का आवागमन रुकना चाहिए। क्योंकि अब मेन सड़क पर यातायात बंद होने से बसें गांव के बीच से होकर गुजरेंगे, इससे जाम लगेगा। विकल्प के रूप में बसें तिगांव काॅलेज के पास से वापस जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा करे और साथ में तराई भी नियमित रूप से की जाए।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में चीनी नागारिक समेत 7 लोग गिरफ्तार, 'डिजिटल अरेस्ट' कर ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह बेनकाब