विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आज रात तक तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा', थानेदार के सामने दी धमकी और कुछ घंटों में सिंगापुर बेस्ड COO का कर दिया मर्डर

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में मोनू शर्मा ने पार्किंग गेट विवाद को लेकर परमजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन ...और पढ़ें

आरोपी मोनू पीली शर्ट में मृतक की फाइल फोटो

आरोपी मोनू पीली शर्ट में मृतक की फाइल फोटो

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर-21सी मकान नंबर 641 में तीसरे तल पर रहने वाले मोनू शर्मा ने प्रथम तल पर रहने वाले परमजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद दिन में ही शुरू हो गया था जो अनखीर पुलिस चौकी तक पहुंच गया।

वहां दिन में ही अनखीर पुलिस चौकी में मोनू ने परमजीत को पुलिस के सामने ही धमकी दी थी, आज रात तक तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। सभी ने सोचा वह ऐसे ही धमकी दे रहा है, मगर रात में उसने सचमुच परमजीत की हत्या कर दी। यदि समय रहते पुलिस आरोपित को हिरासत में ले लेती या पीड़ित काे सुरक्षा मुहैया करा देती तो शायद यह घटना न होती।

सिंगापुर बेस्ड कंपनी के सीओओ परमजीत अधिकतर बाहर रहते थे। एक सप्ताह पहले माेनू ने रात में उनकी पार्किंग का गेट तोड़ दिया था। तब परमजीत सिंगापुर में थे। बृहस्पतिवार को वह सिंगापुर से लौटे थे।

image (18)

मृतक परमजीत की फाइल फोटो

 मोनू से गेट ठीक कराने को कहा था

शनिवार सुबह परमजीत के बेटे शौर्य ने माेनू से गेट ठीक कराने के लिए कहा था, तब मोनू ने उसके साथ गाली-गलौज की और कहा कि मैं पिल्लों से बात नहीं करता, अपने बाप को भेज।

उस वक्त परमजीत जिम गए हुए थे। शौर्य ने फोन कर यह बात उन्हें बताई तो वे सीधा अनखीर पुलिस चौकी चले गए और मोनू शर्मा के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने मोनू को चौकी बुला लिया। वहां दोनों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान मोनू ने परमजीत को जान से मारने की धमकी दी थी।

कभी देखा है विधवा कैसी होती है

रात नौ बजे जब मोनू ने परमजीत को बात करने के लिए पार्किंग में बुलाया तो सबसे पहले कहा कि कभी देखा है विधवा कैसी होती है। तुझे भगवान पर बहुत भरोसा है, तुझे उसी के पास भेज देता हूं। इसके बाद उसने अपने दोनों हाथों में ली हुई पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। गोलियां परमजीत को लगने के अलावा कारों और दीवारों पर भी लगी।

image (17)

रात में हुड़दंग करता था मोनू

मोनू ने मकान नंबर 641 के पास ही एक प्लॉट लिया हुआ था। उसमें वह रात में अपने दोस्तों संग खूब हुड़दंग करता था। देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाना और हवाई फायरिंग करना उसकी आदत में शुमार था। उसके पास कई लग्जरी कार हैं, उन्हें वह तेज आवाज और रफ्तार में सेक्टर की सड़कों पर भगाता था।

सेक्टर के निवासी उससे काफी परेशान थे, मगर कुछ कह नहीं पाते थे। किसी को भी नहीं मालूम की वह काम क्या करता है। करीब एक साल पहले उसके ऊपर जीएसटी चोरी के आरोप लगे थे। जीएसटी विभाग ने उसके यहां छापा भी मारा था।

उसने दो लाइसेंसी पिस्टल ली हुई थीं। जब उसने परमजीत को गोली मारी, उसके पास तीन पिस्टल थीं। परमजीत के दोस्तों का दावा है कि पुलिस ने माेनू के बैग से 100 गोलियां बरामद की हैं।

faridabad coo murder (2)

माता पिता की सेवा करते थे परमजीत

परमजीत के दोस्तों ने बताया है कि परमजीत के पिता नेवी में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता-पिता परमजीत के पास रहते थे। परमजीत माता-पिता की बहुत सेवा करते थे।

उन्होंने कंपनी के सामने यह शर्त रखी थी कि 15 दिन वे माता-पिता के पास रहेंगे और 15 दिन कंपनी के काम से बाहर जाएंगे। कंपनी ने उन्हें आस्ट्रेलिया ट्रांसफर का भी आफर दिया था, मगर माता-पिता के कारण उन्होंने आफर स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: पार्किंग विवाद में परमजीत धनखड़ की हत्या, सीने पर लगीं 8 गोलियां; 16 राउंड फायरिंग से हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।