विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में पराली लोड करते समय बिजली की तार से लगा करंट, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:16 PM (IST)

फतेहाबाद के अयाल्की गांव में पराली की गांठें लोड करते समय 40 वर्षीय व्यक्ति की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

पराली लोड करते समय बिजली के तार से लगा करंट, फतेहाबाद में व्यक्ति की मौत।

पराली लोड करते समय बिजली के तार से लगा करंट, फतेहाबाद में व्यक्ति की मौत।

HighLights

  1. अयाल्की में पराली लोड करते समय व्यक्ति को लगा करंट।

  2. बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर मौत।

  3. मृतक पांच बेटियों का पिता, परिवार में मातम छाया।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। गांव अयाल्की में पिकअप गाड़ी में पराली की गांठें लोड करते समय बिजली की तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के दौरान उसका भाई भी गाड़ी के अंदर मौजूद था, जिसने समय रहते नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

करंट लगने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक पांच बेटियों का पिता था। घटना से परिवार में मातम छा गया। सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव अयाल्की निवासी विनोद कुमार अपने भाई विकास कुमार के साथ पिकअप गाड़ी में पराली की गांठें लोड कर रहा था। विकास गाड़ी के अंदर था, जबकि विनोद ऊपर चढ़कर गांठें रख रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तार उसके शरीर से छू गई।

करंट लगते ही बिजली का प्रवाह पूरी गाड़ी में फैल गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी के अंदर मौजूद विकास ने स्थिति भांपते हुए नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, करंट की चपेट में आए विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पांच बेटियों के पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना में विकास को भी चोटें आईं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।