हरियाणा में 62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट कर सड़क किनारे छोड़ा
फतेहाबाद के एक गांव में 62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जां ...और पढ़ें

62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप।
HighLights
फतेहाबाद में 62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप
विरोध करने पर महिला को मारपीट कर सड़क किनारे फेंका
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले के एक गांव में 62 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने और विरोध करने पर मारपीट कर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है।
पीड़िता की बेटी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसकी मां खेतों में मजदूरी करने जाती है। आरोप है कि गांव का ही खेत में काम करने वाला अक्सर उसकी मां को यह कहकर अलग रोक लेता था कि वह शाम को चली जाए। इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया।
शिकायत के अनुसार जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
बाद में परिजनों को घटना की जानकारी मिली और घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने पीड़िता और उसके स्वजनों के बयान दर्ज किए।