Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद में लव मैरिज के 12 साल बाद उजड़ा परिवार, पानी के कुंड में मिले मां और दो बच्चों के शव

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:33 PM (IST)

    भट्टूकलां के मेहूवाला गांव में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों के शव घर के पानी के कुंड में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

    फतेहाबाद में पानी के कुंड में मिले मां और दो मासूम बच्चों के शव।

    फतेहाबाद में पानी के कुंड में मिले मां और दो मासूम बच्चों के शव।

    HighLights

    1. मेहूवाला गांव में मां और दो बच्चों के शव कुंड में मिले।

    2. पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही, घटना पर कई सवाल।

    3. पति-पत्नी के मनमुटाव और नशे की लत पर भी चर्चा।

    संवाद सूत्र, भट्टूकलां(फतेहाबाद)। क्षेत्र के गांव मेहूवाला में वीरवार को घर के आंगन में बने करीब 10 फीट गहरे पानी के कुंड से आंगनबाड़ी वर्कर और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुदेश (31), बेटी ज्योति (10) और बेटे विनीत (8) के रूप में हुई है।

    प्रथम दृष्टया आशंका है कि पहले बेटा कुंड में गिरा, उसे बचाने के प्रयास में बेटी और फिर मां भी कुंड में उतर गई, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

    दोपहर करीब तीन बजे दवाई लेकर ट्रेन से लौटी सास ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। पूरे घर की तलाश के बाद आंगन में बने कुंड का ढक्कन खुला मिला। अंदर झांकने पर तीनों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

    घटना के समय पति संदीप रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने की सेवा में गया हुआ था। ग्रामीणों में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव और पति के नशे का आदी होने की चर्चा भी रही। बताया गया कि सुदेश और संदीप ने 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद महिला का मायके से संपर्क समाप्त हो गया था।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।