Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatehabad News: किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 40 बसों पर लगे ब्रेक, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये खास जानकारी

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM (IST)

    किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 40 बसों पर रोक लग गई है। इस आंदोलन के दिल्ली कूच को लेकर पंजाब जाने वाली बसें भी रोकी गई हैं। फतेहाबाद जिले से बसें 15 ...और पढ़ें

    किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 40 बसों पर लगे ब्रेक (फाइल फोटो)।
    किसान आंदोलन के चलते रोडवेज की 40 बसों पर लगे ब्रेक (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। किसान फिर से अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए फिर से वहीं प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीन साल पहले की तरह ही पंजाब बॉर्डर सील कर दी है। इससे अकेले फतेहाबाद डिपो की रोडवेज के 10 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं।

    सरकार द्वारा एकदम आदेश जारी करने से कामकाजी लोग के साथ विद्यार्थी भी परेशान हैं। इसकी वजह है कि दोनों तरफ के विद्यार्थी एक दूसरे के राज्य में पढ़ने के लिए जाते है। लेकिन सरकार के आदेश से यातायात सेवा बाधित कर दी। रोडवेज के अधिकारियों के पास शनिवार सुबह आदेश आया कि किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब जाने व पंजाब से होकर हिमाचल व जम्मू जाने वाले बस सेवा तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश आए। इसके बाद अधिकारियों ने उन रूटों पर बस सेवा शुरू ही नहीं की। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी आए। कई जगह लोगों ने रोष भी जताया।

    सरदूलगढ़ के 14 चक्कर लगाती थी रोडवेज, बुढ़लाड़ा के 8, पटियाला भी बंद

    फतेहाबाद डिपो की अनेक बसें पंजाब के कई शहरों का दिनभर चक्कर लगाती थी। सबसे अधिक सरदूलगढ़ के लिए 14 टाइम टेबल निर्धारित हैं। इसके अलावा बुढ़लाड़ा के लिए भी 8 टाइमटेबल निर्धारित किए हुए है। इसके अलावा मानसा, पातड़ा सहित कई साथ लगते कस्बों से भी बसें चलती है। वहीं वाया पटियाला होकर चंडीगढ़ के सात टाइम जारी किए हुए है। इन सभी पर बस सेवा बंद रही। इसके अलावा अमृतसर, जम्मू-कटरा व हिमाचल के लिए कस्बे सैंथल के लिए भी बस सेवा बंद कर दी गई। इसके अलावा पंजाब रोडवेज की बस भी रास्ता बंद होने से रोक दी गई।

    ये भी पढ़ें: Yamunanagar Crime: रिश्ते हुए तार-तार! ससुर ने बहू के साथ की घिनौनी करतूत, महिला ने बताई आपबीती तो पति ने कर दिया ये काम

    गांवों के रूट बंद, घग्गर बनी वजह

    पंजाब से फतेहाबाद आने के लिए अधिकांश रास्ते बंद है। किसानों को रोकने के लिए सरकार के आदेश पर घग्गर पुलों के पास ही बेरिगेट्स लगाए गए है। बीच से नदी पार करके जाना संभव नहीं है। ऐसे में संपर्क पूरी तरह टूटा हुआ है। लोग अपनी निजी वाहनों में भी आ जा नहीं सकते। इससे परेशानी बढ़ गई। जबकि क्षेत्र के लोगों में आपसी खून का संबंध भी है।

    खबरें और भी

    फतेहाबाद बस स्टैंड के इंचार्ज रामसिंह ढाका ने कहा कि सरकार की तरफ से आदेश आ गया है, जिसमें पंजाब व पंजाब से होकर जाने वाली सभी बसों को आगामी आदेश तक रोक देने के लिए कहा गया है। ऐसे में सभी रूटों पर बस सेवा तुरंत प्रभाव से बंद कर दी है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 39 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, किसानों को बांटेंगे 115 करोड़ का मुआवजा