Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratiya News: गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर लापता हुई लड़की का मामला दर्ज, पुलिस ने कार्रवाई की तेज

    By Amit KumarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 04:45 PM (IST)

    फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में बीते 6 महीने से लापता लड़की को लेकर गृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता ने गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने अनिल व ...और पढ़ें

    गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर लापता हुई लड़की का मामला दर्ज।
    गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर लापता हुई लड़की का मामला दर्ज।

    संवाद सूत्र, रतिया। पिछले छह महीने से एक लड़की लापता हो गई। पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित लड़की के पिता ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।

    शिकायतकर्ता ने गृहमंत्री को पत्र लिखते हुए बताया कि बीते 31 मई 2023 को सुबह साढ़े 8 बजे जब वह अपने छोटे लड़के वंश को सरकारी स्कूल में छोड़ने गया था तो इस दौरान ही उसके घर में बैठी लड़की किसी को बताए बिना ही कहीं चली गई।

    गृहमंत्री को पत्र लिखकर बताई पूरी दास्तां

    उन्होंने बताया कि हालांकि उसने अपनी लड़की की तलाश के लिए अपने रिश्तेदारियों के अलावा अन्य जगहों पर भी गया था, कहीं भी पता नहीं चला। कई बार स्थानीय शहर थाना में अपनी लड़की की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बारे गया, पुलिस ने कोई भी मदद नहीं की है, बल्कि उल्टा उसे धमकाकर वापस भेज देते थे।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी तेज, जल्द ही दो दर्जन से ज्यादा चीफ विजिलेंस ऑफिसर होंगे नियुक्त

    पुलिस ने लापता लड़की की तलाश की तेज

    गृहमंत्री के समक्ष पीड़ित पिता द्वारा गुहार लगाई जाने के पश्चात उन्होंने पुलिस को तत्परता से कार्रवाई करने और लापता हुई लड़की की तलाश करने के आदेश दे दिए हैं।

    ये भी पढ़ें: Karnal: झटपट CM मनोहर ने निपटाई लोगों की समस्या, जमीनी मामलों को लेकर बनाई कमेटी; बुजुर्गों को सौंपा बुढ़ापा पेंशन प्रमाण पत्र

    खबरें और भी