Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: सीएम एमिनेंट के सदस्यों का चार्ज लिया गया वापस, ग्रिवेंस कमेटी में होगी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

    By Rajesh KumarEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 10:59 PM (IST)

    सीएम विंडो पर दी गई शिकायत की सुनवाई करने के लिए एमिनेंट सदस्यों से चार्ज वापस ले लिया गया है और अब उनकी जगह नए सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। भाजपा ने आठ ...और पढ़ें

    सीएम एमिनेंट के सदस्यों का चार्ज लिया गया वापस
    सीएम एमिनेंट के सदस्यों का चार्ज लिया गया वापस

    HighLights

    1. तीन साल पहले सरकार ने नियुक्त किए थे सीएम विंडो के लिए एमिनेंट सदस्य, 23 को लिया गाय चार्ज वापस
    2. प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए थे चार सदस्य, जिसमें से तीन भाजपा व एक जजपा का था शामिल
    3. इसी तरह ग्रिवेंस कमेटी के सदस्यों की होगी नई नियुक्ति, पिछले आठ सालों से नहीं हुई नियुक्ति

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। सीएम विंडो (CM Window) पर दी गई शिकायत की सुनवाई करने के लिए एमिनेंट सदस्यों (Eminent Members) से चार्ज वापस ले लिया है। अब उनकी जगह नए सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। अब नए सदस्यों को लेकर लॉबिंग तेज हो गई। वहीं भाजपा की तरफ से आठ साल पहले नियुक्त किए गए ग्रिवेंस के सदस्यों की जगह भी नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।

    एमिनेंट सिटीजन का पद प्रशासनिक अधिकारियों की लालफीताशाही को रोकने के लिए बनाया गया था। सीएम विंडो व ग्राम दर्शन पर दी गई शिकायत के निपटान में एमिनेंट सिटीजन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बताया जा रहा है कि इस बार नए सदस्य को अधिक पावरफुल बनाया जाएगा।

    पहले सीएम विंडो के सदस्य के लिए प्रत्येक विधानसभा में थे चार सदस्य 

    दरअसल, सीएम विंडो के लिए एमिनेंट सदस्य हो या ग्रिवेंस कमेटी के सदस्य। सभी पदों पर पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों के साथ जुझारू कार्यकर्ताओं की पहले भी नियुक्ति हुई थी। इस बार में ऐसा ही होगा। पहले सीएम विंडो के सदस्य के लिए प्रत्येक विधानसभा में चार सदस्य बनाए थे।

    जिसमें एक सदस्य जजपा पार्टी से संबंध रखता था, वहीं तीन भाजपा के बने थे। अब नवंबर में नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधायकों से रिपोर्ट मांगी गई है। उसी के आधार पर नियुक्ति होगी।

    ये भी पढ़ें- हिसार के श्री तिरुपति बालाजी धाम में इस दिन से शुरू होगा नौ दिवसीय ब्रह्मोत्सव, दक्षिण भारतीय संस्कृति की दिखेगी झलक

    बैठक न सही, सदस्य बनने से मिलेगा वजन

    वैसे लंबे समय से फतेहाबाद में ग्रिवेंस कमेटी की बैठक नहीं हुई। जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगते के बाद वे फतेहाबाद नहीं आए। ऐसे में बैठक नहीं हो रही। डी प्लान के रुपये भी डीसी जारी कर रहे है। वहीं जो सदस्य बने हुए है वे 2015 के शुरूआत में बन गए थे। इसके बाद आठ साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन सदस्य नहीं बदले। अब सदस्य बदले जाते है तो कई युवा व नए चेहरे ग्रिवेंस कमेटी के सदस्य बनेंगे।

    खबरें और भी

    भाजपा जिला कार्यकारिणी के तीन साल पूरे, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

    भाजपा पार्टी में संगठन के पदाधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल होता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति जून 2020 में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अब आगामी वर्ष में चुनावी वर्ष है। ऐसे में कई जगह पर नई कार्यकारिणी का गठन होगा। फतेहाबाद जिले में भी नई कार्यकारिणी बनाने के लिए भी प्रयास शुरू किए हुए है। इसके लिए फतेहाबाद में भाजपा के कई गुट के नेता लगातार प्रयास कर रहे है।

    ये थे सदस्य

    30 जुलाई 2021 को फतेहाबाद की तीन विधानसभा के लिए 12 सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए लख्मीचंद शर्मा, हंसराज सचदेवा, इंद्रजीत कड़वासरा, कुलदीप सिंगड दौलतपुर।

    रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए श्याम कुमार कंबोज, केवल कुमार, नरेश कुमार टिटू, कैप्टन जगजीत सिंह तथा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए पिरथला के पूर्व सरपंच दलबीर सिंह बिश्नोई, अनिल भाटिया, अरुण गुप्ता व बलबीर सिंह को एमिनेंट सिटीजन नियुक्त किए गए है।

    सीएम विंडो आमजन की आवाज बन गई। जनता की शिकायत अधिकारी गंभीरता से ले, इसके लिए सरकार द्वारा एमिनेंट सिटीजन की नियुक्ति की जाती रही है। गत 23 अक्टूबर से एमिनेंट सदस्यों से चार्ज वापस ले लिया गया है। आगे की नियुक्ति सरकार द्वारा जल्द ही की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- 'रोज-रोज नए सब्ज बाग दिखाता है, जिंदगी में कभी नहीं बन सकता मुख्यमंत्री...' अनिल विज की कांग्रेस को खरी-खरी