विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: दुष्यंत चौटाला को लग सकता है झटका, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह जजपा का साथ छोड़ थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Published: Mon, 08 Apr 2024 02:01 PM (IST)

जबसे जननायक जनता पार्टी की हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन टूटा है। उसके बाद से ही पार्टी के कई ...और पढ़ें

Haryana News: दुष्यंत चौटाला को लग सकता है झटका, प्रदेशाध्यक्ष छोड़ सकते हैं जजपा का साथ। फाइल फोटो
Haryana News: दुष्यंत चौटाला को लग सकता है झटका, प्रदेशाध्यक्ष छोड़ सकते हैं जजपा का साथ। फाइल फोटो

अमित रूखाया, फतेहाबाद। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से झटके झेल रही जननायक जनता पार्टी (JJP News) के प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्यों में शुमार निशान सिंह जल्द कांग्रेस (Haryana Congress) का हाथ थाम सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के मार्फत कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है और आने वाले किसी भी दिन वो औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर किया था जजपा का गठन

टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह एक समय में इनेलो के दिग्गज नेता हुआ करते थे, लेकिन टोहाना में ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala) के दोहते कर्ण कुनाल सिंह के साथ हुए मतभेदों के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने दुष्यंत चौटाला के साथ अलग राह पकड़ते हुए जजपा का गठन किया था।

यह भी पढ़ें: अब नहीं लगाना होगा चक्कर, इन मोबाइल ऐप्स का प्रयोग कर मतदाता घर बैठे पा सकेंगे चुनाव संबंधी सारी जानकारी; जानें डिटेल

शुरूआत से ही अजय चौटाला (Ajay Chautala) ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष जैसी कुर्सी नवाजी, लेकिन अचानक इस तरह से जजपा छोड़ने की चर्चाओं ने पार्टी के अंदर भी सभी को हैरान कर दिया है। इस बारे में निशान सिंह खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन उनकी ओर ये इतने संकेत जरूर हैं कि पार्टी हाईकमान की ओर से उनका दिल दुखाने वाली कुछ बातें कही गई हैं।

दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि उन्हें फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये भी नहीं कहा कि वो इस बारे में निशान सिंह से बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें: Anil Vij: चुनाव से पहले हरियाणा में होगा कोई खेला! पूर्व गृहमंत्री विज ने सोशल मीडिया से हटाया 'मोदी का परिवार'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।