विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल में QR कोड से करें भुगतान, खुले पैसों की झंझट खत्म

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:49 PM (IST)

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अब ओपीडी पर्ची और जन औषधि केंद्र पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है।

हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल में QR कोड से करें भुगतान (फाइल फोटो)

हरियाणा के फतेहाबाद अस्पताल में QR कोड से करें भुगतान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नागरिक अस्पताल में क्यूआर कोड भुगतान सुविधा शुरू।

  2. ओपीडी पर्ची और जन औषधि केंद्र पर लागू।

  3. खुले पैसों की बहस से मिलेगी मुक्ति।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में अब ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए पांच रुपये का खुला ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत मरीज क्यूआर कोड स्कैन करके पर्ची शुल्क जमा कर सकेंगे।

सोमवार से ओपीडी पर्ची के लिए नकद भुगतान की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। पहले चरण में जिला नागरिक अस्पताल के फीस काउंटर और जन औषधि केंद्र पर यह सुविधा शुरू की गई है। इसके बाद जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्ची बनवाने के लिए पांच रुपये का भुगतान करना होता है। कई बार मरीजों और उनके स्वजन के पास खुले रुपये नहीं होते थे। इससे फीस काउंटर पर भुगतान को लेकर बहस की स्थिति बन जाती थी।

मरीजों को खुले पैसे लेने के लिए इधर-उधर भी जाना पड़ता था। अब क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा मिलने के बाद इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही जमा होगी राशि

नई व्यवस्था के तहत मरीज फीस काउंटर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके निर्धारित राशि का भुगतान कर सकेंगे। वही काउंटर पर बैठे कर्मचारी को रजिस्टर में भी नंबर अंकित करने होंगे। इससे मरीजों को तो सुविधा मिलेगी, लेकिन कर्मचारियों की परेशानी बढ़ सकती है।

हर पेमेंट का हिसाब भी देना होगा। ऐसे में अगर एक भी एंट्री नहीं हुई तो कर्मचारी को जेब से देना होगा। ऐसे में अब प्रथम चरण में जन ओषधि केंद्र व फीस काउंटर पर यह सुविधा शुरू हो गई। फीस काउंटर पर 100 रुपये से अधिक की पर्ची है।

अगले चरण में टोहाना, रतिया व भूना में सुविधा


नागरिक अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने के साथ ही टोहाना, रतिया, भूना व भट्टूकलां के दूसरे अस्पतालों में भी सुविधा शुरू हो जाएगी। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधा शुरू हो जाएगी। पूरा रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। इसमें गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी।

यहां शुरू होगी सुविधा

  • जनओषधि केंद्र।
  • ओपीडी काउंटर।
  • फीस काउंटर।
  • ब्लड बैंक।

नागरिक अस्पताल में दो जगह सुविधा शुरू कर दी है। सोमवार से ओपीडी काउंटर पर सुविधा शुरू हो जाएगी। कर्मचारी को पेमेंट का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। -डॉ. सुभाष चंद्र, एसएमओ नागरिक अस्पताल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।