विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में किराना दुकान का शटर आधा बंद कर खेल रहे थे जुआ, 50100 रुपये सहित पांच गिरफ्तार

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:42 PM (IST)

फतेहाबाद के योग नगर स्थित एक दुकान में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. योग नगर की दुकान में पुलिस की दबिश

  2. जुआ खेलते पांच व्यक्ति रंगे हाथों पकड़े गए

  3. 50,100 रुपये नकद और ताश बरामद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। औद्योगिक क्षेत्र योग नगर स्थित शिव कन्फेक्शनरी एवं वैरायटी स्टोर में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दुकान का शटर आधा बंद कर अंदर ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 हजार 100 रुपये की नकदी और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार के अनुसार, 18 अक्टूबर को गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआइ रजत के नेतृत्व में टीम रतिया बाईपास क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि योग नगर स्थित किराना दुकान में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने नियमानुसार अनुमति लेकर दुकान पर दबिश दी। अंदर पांच व्यक्ति तख्त पर बैठकर ताश के पत्तों से रुपये का दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखकर उन्होंने नकदी और ताश के पत्ते फेंक दिए, लेकिन टीम ने सभी को मौके पर काबू कर लिया।

पुलिस ने दुकान के अंदर रखे ताश के पत्तों के साथ 30 हजार 700 रुपये और आरोपितों के बैठने के स्थानों से 19 हजार 400 रुपये बरामद किए। इस तरह 50 हजार 100 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।