Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: इनेलो उम्मीदवार कुनाल के पास 40 करोड़ से अधिक की संपति, लंदन में भी घर

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 08:34 PM (IST)

    इनेलो उम्मीदवार कुनाल कर्ण सिंह ने नामांकन के साथ चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उनके पास 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति ह ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: इनेलो उम्मीदवार कुनाल के पास 40 करोड़ से अधिक की संपति।
    Haryana Election 2024: इनेलो उम्मीदवार कुनाल के पास 40 करोड़ से अधिक की संपति।

    HighLights

    1. आठ बैंक खातों में 1.91 करोड़ की एफडी सहित कुल दो करोड़ से अधिक जमा।
    2. पत्नी भी हैं करोड़पति, इनोवा, फॉर्च्यूनर और मर्सडीज भी शामिल काफिले में शामिल।
    3. इंडस्ट्रियल एरिया में भी प्लॉट, पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत में रिहाइशी प्रापर्टी।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। टोहाना में इस बार धनाढ्य उम्मीदवारों के बीच विधानसभा की जंग होने के आसार बन गए हैं। भाजपा से करोड़पति उम्मीदवार देवेंद्र बबली को टक्कर देने के लिए इनेलो ने भी करोड़पति उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। सोमवार को टोहाना से इनेलो उम्मीदवार कुनाल कर्ण सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

    इनेलो नेता कुनाल कर्ण सिंह का पहला चुनाव है। नामांकन के साथ चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार कुनाल कर्ण सिंह 40 करोड़ से अधिक की संपति के मालिक हैं। बता दें कि कुनाल कर्ण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते एवं अभय चौटाला के भांजे हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके नाम आठ बैंक खाते हैं, जिनमें 1.91 करोड़ की एफडी के साथ कुल दो करोड़ से अधिक की राशि जमा है।

    कुनाल कर्ण सिंह के पास कई वाहन

    इतना ही नहीं, इनेलो उम्मीदवार के पास देश-प्रदेश के साथ साथ लंदन में भी एक मकान है। काफिले में 25 लाख की इनोवा हाईक्रास सहित मर्सडीज और फार्च्यूनर शामिल चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार कुनाल कर्ण सिंह के पास कई वाहन हैं। इनमें सबसे महंगी गाड़ी इनेवो हाईक्रास है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह उनके पास मर्सडीज एवं फार्च्यूनर भी है।

    इनेलो उम्मीदवार अच्छे खासे रईस हैं

    कुनाल कर्ण सिंह के पास दो-तीन दो पहिया वाहन भी हैं। हालांकि सोने के नाम पर कुनाल और उनकी पत्नी के पास साढ़े तीन सौ ग्राम सोना है। इसमें से 53 ग्राम सोना कुनाल के पास तो 291 ग्राम सोना उनकी पत्नी के पास है। कई शहरों में रिहाइशी-कमर्शियल और खेती योग्य भूमि भी टोहाना से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुनाल कर्ण सिंह जमीन-जायदाद के मामले में भी अच्छे खासे रईस हैं।

    खबरें और भी

    उनके पास टोहाना, हिसार, सोनीपत में खेती योग्य भूमि है जबकि मोहाली और हिसार के इंडस्ट्रियल एरिया में भी प्लाट हैं। इतना ही नहीं, पंचकूला, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत में भी कुनाल कर्ण सिंह के पास रिहाइशी प्रापर्टीज हैं। इसके अलावा कुनाल के पास पारिवारिक पिस्तौल भी है जबकि उनकी पत्नी के पास भी एक रिवाल्वर है जिसकी कीमत एक लाख बताई गई है।

    किसी के कर्जदार नहीं

    टोहाना से उम्मीदवार कुनाल कर्ण सिंह ने हिसार और अन्य शहरों में स्थित कइ फर्मों को लोन भी दिया हुआ है। चुनावी हलफनामे के अनुसार कुनाल कर्ण सिंह ने इन फर्मों को तकरीबन 1.69 करोड़ का लोन दिया है। इसके अलावा कुनाल की पत्नी की ओर से भी एक फर्म को 15 लाख का लोन दिया गया है। हालांकि कुनाल और उनकी पत्नी खुद किसी की कर्जदार नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मौजूदा विधायकों को ही उतारना था तो 20-20 हजार रुपये क्यों लिए', टिकट न मिलने पर भड़के कांग्रेस नेता, 49 सीटों पर फंसी पेच