Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: अमित शाह के दौरे से पहले टोहाना में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 04:15 PM (IST)

    Haryana News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 23 सितंबर को टोहाना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला लिया गया है। जिलाधीश मनदीप कौर ने नई ...और पढ़ें

    अमित शाह के दौरे से पहले टोहाना में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
    अमित शाह के दौरे से पहले टोहाना में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    संवाद सहयोगी, टोहाना। जिलाधीश मनदीप कौर ने 23 सितंबर को टोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से नई अनाज मंडी टोहाना तथा नगर परिषद टोहाना की 5 किलोमीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तुरंत प्रभाव से किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन/पैराग्लाइडर आदि का उपयोग व उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है।

    इन वस्तुओं पर भी लगा प्रतिबंध

    इसके साथ ही उपरोक्त क्षेत्र को अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए ड्रोन रूल-2021 के रूल 24 के तहत आदेश पारित किए हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर शस्त्र, आग्नेय हथियार, लाठी, तलवार, भाला लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पेट्रोल पम्पों पर बोतल और कैन में डीजल और पेट्रोल ले जाने पर रोक रहेगी।आदेशों की अवहेलना में दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत कार्यवाही की जाएगी।