Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatehabad News: दिवाली के साथ जानिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन में ये चीज करें शामिल

    By Vinod KumarEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 03:38 PM (IST)

    दीपावली (Diwali-Govardhan puja Shubh Muhurat 2023) का पर्व आज है। ऐसे में पूरे जिले में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पिछले कई सालों क ...और पढ़ें

    फतेहाबाद: बाजार में खरीददारी करते हुए ग्राहक।
    फतेहाबाद: बाजार में खरीददारी करते हुए ग्राहक।

    HighLights

    1. पांच घंटे चार मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, बाजारों में भी रही भीड़
    2. दीपावली से एक दिन पहले लोगों ने जमकर की खरीददारी
    3. बाजरों में पुलिस की रही गश्त, करती रही निगरानी

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद।(Diwali-Govardhan puja Shubh Muhurat 2023) दीपावली का पर्व आज है। ऐसे में पूरे जिले में यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पिछले कई सालों के बाद ऐसा देखने को मिल रहा है जब लक्ष्मी पूजन का सबसे लंबा समय है। इस बार पांच घंटे 8 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान कभी भी लक्ष्मी पूजा की जा सकती है।

    माना जाता है कि शुभ मुहूर्त के अंदर लक्ष्मी पूजा की जाए तो लाभ भी अधिक मिलता है। लक्ष्मी पूजा 12 नवंबर शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यही कारण है कि लोग शुभ मुहूर्त के अंदर ही लक्ष्मी पूजा करते हैं।

    छोटी दीपावली पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। धनतेरस पर जिले में करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। ऐसे में छोटी दीपावली व दीपावली के दिन भी बाजारों में खून रौनक देखने को मिल रही है। वहीं दीपावली पर गांव ढिंगसरा में मनसागर मंदिर भी मेला लगता है।

    यह भी पढ़ें: Panipat News: यमुनानगर-अंबाला में हुई 17 मौतों के बाद विभाग की खुली नींद, शराब ठेकेदारों पर अब एक्शन की तैयारी

    दीपावली पर पटाखे भी अधिक लोग खरीदते है ऐसे में स्टाल पर भीड़ भी नही। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दिन पटाखों से झुलसने के मामले भी आते है। यहीं कारण है कि नागरिक अस्पताल के आपातकालीन में एक डॉक्टर मौजूद रहेगा।

    खबरें और भी

    पुलिस कर्मचारी बाजारों में करते रहे गश्त

    पुलिस ने दीपावली से दो दिन पहले ही ट्रैफिक प्लान बना लिया था। ऐसे में यही प्लान शनिवार को भी जारी रहा। बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद कर दी। धनतेरस के दिन बाजार में भीड़ भी देखने केा मिली। शनिवार को भीड़ अधिक रही। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों केा परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना रोड पर ही मुख्य बाजार है। ऐसे में यहां पर पार्किंग भी नहीं हुई है।

    शनिवार व रविवार को पार्किंग की सुविधा फ्री में मिली। दो दिन पहले ही नगरपरिषद की वाइस चेयरपर्सन सविता टूटेजा ने पार्किंग का निरीक्षण कर ठेकेदार से 11 व 12 को पार्किंग फ्री करने के लिए आग्रह किया था। जिस पर ठेकदार ने मान लिया था।

    पुलिस ने थाना रोड पर मल्टीपपर्स पार्किंग, चार मरला कालोनी व जवाहर चौक पर नाकाबंदी कर दी है। यहां पर पुलिस कर्मचारियों व होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी है। अगर कोई वाहन लेकर आता गया भी उसे वापस भेज दिया गया। बाजार में 50 से अधिक पुलिस कर्मचारी रहे। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मचारी भी लगातार निरीक्षण करती रही।

    बिजली के नहीं लगेंगे कट

    जिले में सभी गांव जगममग योजना से जुड़ गए है। ऐसे में चौबीस घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं ढाणी वासियों से लिए भी राहत है। दीपावली के दिन यहां पर भी बिजली के कट नहीं लगेंगे। अगर कहीं पर बिजली खराब भी हो जाती है तो कर्मचारी तुरंत ठीक करने के लिए पहुंचेंगे।

    नगरपरिषद ने शहर में रंगीन लाइटें लगवा दी है। ऐसे में दीपावली के दिन पूरा शहर रोशन नजर आ रहा है जो सुंदर भी लग रहा है। आज भी अनेक ढाणियां ट्यूबवेल वाली लाइन से जुड़ी हुई है। लेकिन यहां पर भी बिजली का कट नहीं लगेगा।

    दीपावली पूजन मुहूर्त का शुभ समय

    सुबह 8 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक।

    दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक।

    शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक।

    ऐसे करें पूजा

    -दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं।

    -मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न खरीदना चाहिए।

    -श्रीयंत्र देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

    -देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल रखना अनिवार्य है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है।

    -पूजनकर्ता मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें।

    गोवर्धन पूजन मुहूर्त

    गोवर्धन पर्व 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन अन्नकूट उत्सव भी मनाया जाता है।

    प्रातः 9 बजकर 26 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक।

    दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 4 बजकर 19 मिनट तक।

    रात 7 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 57 मिनट तक।

    यह भी पढ़ें: Jhajjar News: दिवाली को लेकर एंबुलेंस चालकों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग