केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसमें हरियाणा के विकास, भाजपा संगठन और सहकारिता क्षेत्र पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें
-1785779321080_m.webp)
अमित शाह और सुभाष बराला की मुलाकात।
HighLights
सांसद सुभाष बराला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की
हरियाणा विकास, भाजपा संगठन, सहकारिता क्षेत्र पर हुई चर्चा
अमित शाह ने हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतकर हरियाणा के युवाओं ने देश को नई पहचान दिलाई है। अमित शाह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारों व प्रदेशवासियों को बधाई दी।
संगठन की मजबूती और सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल
बैठक में हाल ही में घोषित भाजपा हरियाणा प्रदेश संगठन की नियुक्तियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद बराला ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन का जनाधार बढ़ेगा।
इस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने नई टीम को जनसेवा व संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसके साथ ही अमित शाह ने राज्य में सहकारिता आंदोलन को गति देने, प्राथमिक कृषि समितियों को मजबूत करने और किसानों व ग्रामीण युवाओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।
खबरें और भी
सांसद सुभाष बराला ने इस मुलाकात को सार्थक बताते हुए विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से हरियाणा सुशासन, खेल व सहकारिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।