Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: फतेहाबाद के टोहाना में 7.68 करोड़ से संवरेंगे गांव, 56 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:57 PM (IST)

    विकास एवं पंचायत विभाग ने फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 7.68 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    फतेहाबाद के टोहाना में 7.68 करोड़ से संवरेंगे गांव (फाइल फोटो)

    फतेहाबाद के टोहाना में 7.68 करोड़ से संवरेंगे गांव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. टोहाना विधानसभा के गांवों के लिए 7.68 करोड़ मंजूर।

    2. कुल 56 विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति।

    3. सड़कें, गलियां और चौपालों का होगा निर्माण।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग ने जिले की टोहाना विधानसभा के टोहाना, भूना और जाखल ब्लाक के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 7 करोड़ 68 लाख 26 हजार रुपये की राशि मंजूर की है।

    यह राशि विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना और हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत कुल 56 विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से इन कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी गई है। अब पंचायत विभाग द्वारा इन विकास कार्यों को शुरू करवाया जाएगा।

    विधायक आदर्श योजना: 17 कार्यों के लिए 1.89 करोड़ ग्रांट

    टोहाना विधायक परमवीर सिंह की अनुशंसा पर 1 करोड़ 89 लाख 57 हजार रुपये की लागत से 17 विकास कार्य संपन्न होंगे। इनमें दमकौरा की बाल्मीकी चौपाल में कमरा निर्माण (12.01 लाख), बोस्ती में एससी व बाल्मीकि चौपाल (14.99 लाख), जमालपुर शेखां में ओड चौपाल गेट (2.12 लाख), जांडली कलां में गली का निर्माण (14.57 लाख), दिगोह में मेन चौक का सुंदरीकरण (15.02 लाख), कन्हड़ी के स्कूल में शेड (10 लाख), नथूवाल (12.44 लाख) व नन्हेड़ी (13.68 लाख) में एससी चौपाल निर्माण शामिल है। इसी तरह तलवाड़ा में डेरे से गली का निर्माण (11.54 लाख), समैण की मुवाल (6.45 लाख) व लाम्बा (6.45 लाख) चौपाल का सुंदरीकरण, ठरवी श्मशान भूमि में शेड (11.92 लाख), गाजूवाला की वाल्मीक चौपाल में हाल-शौचालय (15.10 लाख), टिब्बी स्कूल में शेड (10.01 लाख), गुल्लरवाला श्मशान घाट में शेड (7.94 लाख), तथा डुल्ट में फिरनी तक गली (10.57 लाख) व गुरु रविदास चौपाल में शेड (14.76 लाख) का निर्माण होगा।

    टोहाना व भूना ब्लॉक के 22 कार्यों को 4.28 करोड़

    ग्रामीण विकास योजना के तहत 4 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपये जारी किए गए हैं। कन्हड़ी में धोबी रोड से खेत तक (34.58 लाख) व मल्हा तक (48.10 लाख) रास्ता बनेगा। मामूपुर में नहर से पंचायती जमीन तक (31.33 लाख), पिरथला में खेतों तक (26.41 लाख व 14.03 लाख) व ढाणी तक (14.96 लाख) रास्ते बनेंगे। गाजूवाला में खेत तक (18.32 लाख), बिलासपुर ढाणी से रास्ते का निर्माण (17.25 लाख) व नांगला रोड से रास्ते का निर्माण (12.07 लाख) होगा। भीमेवाला में डाभ तालाब से रास्ते का निर्माण (13.35 लाख), ठरवा में मेन रोड तक रास्ता (12.30 लाख), महात्मा गांधी बस्ती में रास्ता (4.54 लाख) व पिरथला रोड से ढाणी तक रास्ता (18.96 लाख) बनेगा।

    खबरें और भी

    भोडी में हड्ढा रोड़ी तक रास्ता (6.16 लाख), धारसूल कलां में वाटर वर्क्स से एससी श्मशान घाट तक रास्ता (19.17 लाख), दमकौरा में रास्ते का निर्माण (8.27 लाख), नांगली में ढाणी तक रास्ता (6.22 लाख) और जमालपुर शेखां में भोडी रोड से ढाणी तक (13.38 लाख) रास्ते बनेंगे।

    भूना ब्लाक के सनियाणा ढाणी सांचला में आईपीबी रास्ते का निर्माण (45.76 लाख), जांडली खुर्द में डेरा बाबा बालकनाथ तक रास्ता (35.92 लाख) व अन्य आईपीबी रास्ते का निर्माण (19.42 लाख) और जांडली कलां में गोरखपुर अमीन रोड से आईपीबी रास्तों का निर्माण (7.61 लाख) होगा।

    टोहाना व जाखल ब्लॉक: 1.50 करोड़ से होंगे 17 विकास कार्य

    योजना के तहत 1 करोड़ 50 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 17 अन्य कार्य होंगे। टोहाना के बलियावाला में सैनी चौपाल में दो कमरे (8 लाख) व एससी चौपाल में हाल निर्माण (13.17 लाख), कुलां में पुलिस चौकी के पास शेड (4.97 लाख) व बाजीगर चौपाल निर्माण (15.01 लाख), धारसूल कलां की जनरल चौपाल में शेड व प्लास्टर (8.52 लाख),

    लोहेखेड़ा के पार्क में कमरे व शेड का निर्माण (11.21 लाख) और सनियाना में जीवीएच के पास पार्क का निर्माण (15.23 लाख) होगा। अमानी में वाल्मीकि व रविदास श्मशान घाट में शेड (5.83 लाख) व गली का निर्माण (7.41 लाख), नन्हेड़ी में कुनाल रोड से गली का निर्माण (9.89 लाख), ललौदा में एससी चौपाल का अधूरा कार्य (5 लाख),

    चिल्लेवाल में मंदिर तक गली का निर्माण (5.96 लाख), मामूपुर में गली का निर्माण (13.96 लाख) और पूरणमाजरा में प्लाट तक रिंग बांध (10 लाख) का कार्य होगा। जाखल ब्लाक के रत्ताथेह में मेन रोड से गली का निर्माण (2.31 लाख), रूपावाली की एससी चौपाल में शेड निर्माण (9.63 लाख) और म्योंद कलां में गली का निर्माण (4.48 लाख) होगा।