Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'चुनावी मैदान में उतरेंगी महिलाएं, JJP जल्‍द जारी करेगा प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट'; दिग्विजय ने की घोषणा

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:17 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 हरियाणा में जल्‍द ही जेजेपी अपने प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी करने वाली है। इसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। दिग्विजय चौटाला ने इ ...और पढ़ें

    हरियाणा में इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगी महिलाएं (फाइल फोटो)
    हरियाणा में इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगी महिलाएं (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Lok Sabha Election 2024: जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा एवं इनेलो नेता अभय चौटाला पर बड़ा आरोप लगाया है। बीते दिन किसानों द्वारा उनका विरोध किए जाने को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया है और इतना तक कहा है कि इसकी साजिश अभय चौटाला के घर पर हुई है।

    विरोध करने वालों को जनता ने कर दिया बाहर: दिग्विजय चौटाला

    जजपा नेता दिग्विजय चौटाला शुक्रवार सांय फतेहाबाद के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें गाड़ी में डबवाली एसपी एवं सीआईडी के व्यक्ति का काल आता है कि आप के खिलाफ विरोध और हमले की आशंका है और उसी समय गांव में विरोध शुरू हो गया। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि विरोध करने वाले गांव के नहीं बल्कि इनेलो के कार्यकर्ता थे, जिन्हें ग्रामीणों ने ही बाहर कर दिया।

    एक-दो दिन में प्रत्‍याशियों की होंगी घोषणा: जजपा

    पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विरोध कुछेक लोग कर रहे हैं, जो वास्तविक किसान हैं, उन्हें दुष्यंत से परेशानी नहीं है, उन्हें परेशानी थी कि दुष्यंत खट्टर के साथ क्यों खड़ा है।

    यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के बाद एक्‍शन में हरियाणा सरकार, परिवहन मंत्री ने बसों में एल्कोमीटर लगाने के दिए आदेश

    दिग्विजय ने यहां तक कहा कि किसी भी किसान संगठन ने उनके विरोध की काल नहीं दी हुई है और कुछ लोग अपने व्यक्तिगत स्तर पर ये काम करवा रहे हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में प्रदेशभर में जजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    महिलाएं भी होंगी शामिल

    इनमें एक-दो महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। सिरसा सीट से भी उन्होंने एक सशक्त उम्मीदवार उतारने का दावा किया। निशान सिंह एवं अन्य साथियों के जजपा छोड़ने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि निशान सिंह हमारे आदरणीय हैं। वो एक बात कहते थे कि जात (व्यक्तिगत) से जमात (पार्टी) बड़ी होती है और हम आज भी उनकी इस बात को मानते हैं। पतझड़ में कमजोर पत्ते गिर जाते हैं तो बसंत में नए मजबूत पत्ते आते भी हैं। राजनीति में भी ऐसा ही है।