विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: पंजाब से राजस्थान बॉर्डर तक 65 किलोमीटर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू, 127 करोड़ की आएगी लागत

Published: Sat, 24 Feb 2024 09:05 PM (GMT+05:30)

पंजाब बॉर्डर से राजस्थान बॉर्डर तक 65 किलोमीटर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस स्टेट ...और पढ़ें

पंजाब से राजस्थान बॉर्डर तक 65 किलोमीटर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू।
पंजाब से राजस्थान बॉर्डर तक 65 किलोमीटर सड़क चौड़ी करने का काम शुरू।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद-रतिया। पंजाब व राजस्थान को जोड़ने वाला बहुप्रतिक्षित स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य रतिया में शनिवार को शुरू कर दिया गया है। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने काम शुभारंभ करवाया। अब रविवार को फतेहाबाद में विधायक दुड़ाराम अपने हलके में बनने वाले रोड का शुभारंभ सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास से करवाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह रोड का निर्माण आगामी 9 महीने में पूरा हो जाएगा। इससे 30 से अधिक गांवों के लोगों का प्रत्यक्ष फायदा होगा। वहीं लंबे रूट पर चलने वालों को भी आसानी होगी। दरअसल, ब्राहमणवाला के पास पंजाब बॉर्डर से लेकर रामसरा तक राजस्थान बॉर्डर तक करीब 65 किलोमीटर रोड को 7 मीटर से 10 मीटर करने के लिए दो साल से अधिकारी व राजनेता प्रयास कर रहे थे।

गत दिनों इसका 127 करोड़ रुपये में टेंडर हुआ। इसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। हालांकि इस रोड का भी प्रस्ताव अधिकारियों ने भूना से फतेहाबाद रोड के साथ भेजा था। जिसे पहले मंजूरी मिलने पर काम पूरा भी हो गया।

दूसरे राज्यों में 10 मीटर चौड़े रोड पर टोल, यहां होगा फ्री

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, प्रदेश के साथ लगते दूसरे राज्यों में 10 मीटर चौड़े स्टेट हाईवे टोल वसूला जाता है। यह टोल प्रदेश की सरकार वसूलती है, लेकिन इस रोड पर टोल नहीं लगेगा। यह प्रदेश के दूसरे 10 मीटर चौड़ा रोड की तरह आमजन के लिए निशुल्क रहेगा। वहीं फतेहाबाद में रतिया पुल से लेकर भोडियाखेड़ा तक रोड को फोरलेन बनाया जाएगा। इसी तरह रतिया शहर व भट्टूकलां में भी शहर से होकर रोड गुजरेगा। वहां पर भी फोरलेन बनाते हुए स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रावधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Haryana News: 25 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक संस्थान का उद्घाटन, मरीजों को मिलेंगे ये खास लाभ

4200 पेड़ काटने के बदले भरे गए 7 करोड़ रुपये

निर्माणाधीन रोड को चौड़ा करने के लिए वन विभाग की मंजूरी का पेंच लंबे समय तक फंसा रहा। इसके बाद 4200 पेड़ काटने व जमीन ट्रांसफर के बदले में लोक निर्माण विभाग ने 7 करोड़ रुपये का हर्जाना भरा। इसके बाद मंजूरी मिली। हालांकि काटे गए पेड़ों की नीलामी वन विभाग के मार्फत हुई। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, प्रस्तावित निर्माणाधीन रोड 84 फीट तक चौड़ा है। रोड अब करीब 33 फीट तक चौड़ा होगा। उसके बाद भी दोनों तरफ 25-25 फीट जगह दोनों तरफ रहती है। वहां पर कुछ पेड़ अब भी है। जहां पर पेड़ नहीं है वहां पर वन विभाग के मार्फत दोबारा पेड़ लगाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप सचदेवा ने कहा कि रोड चौड़ा करने का काम शनिवार को रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने शुरू करवा दिया। रविवार को फतेहाबाद में विधायक दुड़ाराम करवाएंगे। रोड चौड़ा होने के साथ फतेहाबाद, रतिया व भट्टूकलां शहर में फोरलेन बनाया जाएगा। इससे आवागमन में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: Internet Ban in Haryana: 200 गांवों के लिए मुसीबत बना इंटरनेट बैन, राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा अनाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।