Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्यापारियों ने कहा: चीनी सामान न बेचेंगे न बेचने देंगे, सरकार भी लगाए रोक

    By Edited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2016 08:23 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : चीन द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के बाद वाट्सएप समूहों, फेसबुक और सोशल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : चीन द्वारा पाकिस्तान के समर्थन के बाद वाट्सएप समूहों, फेसबुक और सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों से लोग एक शपथ ले रहे हैं। वह यह शपथ है कि मैं शपथ लेता हूं कि दीवाली रंगबिरंगे चीनी बल्ब वाली लड़ियों को खरीदकर इंडियन आर्मी को चीनी आर्मी से कमजोर नहीं होने दूंगा। क्योंकि 100 रुपए की चीनी लाइट से चीन गन के तीन बुलेट खरीदता है। मैं नहीं चाहता कि उन 3 बुलेट पर मेरे देश के सैनिकों के नाम लिखे हों।

    उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान का विरोध कर रहे देशवासियों को उसे चीन का समर्थन रास नहीं आ रहा है। हमले के बाद देश में फैले चीनी व्यापार को लेकर काफी रोष है। दीवाली पर चाइनीज लड़ियों का विरोध केवल सोशल मीडिया पर आम लोग ही नहीं कर रहे हैं बल्कि व्यापारी भी कर रहे हैं। तमाम छोटे बड़े व्यापारी और उनके संगठन चीन के खिलाफ खड़े हो गए हैं। हालांकि देश के भीतर के व्यापार को लेकर हर साल दीपावली पर यह बात उठती थी लेकिन इस बार खरीदार और व्यापारी दोनों ही इसके खिलाफ खड़े हैं।

    व्यापारियों ने कहा

    मेरा प्लास्टिक का बिजनेस हैं। हम तो वैसे भी सस्ते लेकिन घटिया क्वालिटी के सामान नहीं रखते हैं, लेकिन अपने तमाम व्यापारी भाइयों के बीच यह संदेश दे रहे हैं कि वे दीपावली पर चाइनीज सामान नहीं बेचे। हमलोग सरकार से भी यह गुहार लगाना चाहते हैं कि चाइनीज सामान देश में आने से रोके। व्यापारियों को यह उपलब्ध ही नहीं होगा तो वे कैसे बेचेंगे।

    - धर्मेद्र बजाज।

    चीन हमारे दुश्मन के साथ खड़ा हो और हम उनके सामान अपने यहां बेचकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें, यह नहीं हो सकता। हमलोग इस बार चाइनीज सामान का विरोध करेंगे। चीन के व्यापार का केंद्र भारत नहीं बन सकता है। हम उनके सामान बेचे व खरीदे और वे हमारे दुश्मनों को साथ दे, यह नहीं हो सकता है।

    खबरें और भी

    - नंद गाबा।

    चीन की चीजों की कीमत भले ही कम हो मगर उसकी क्वालिटी बहुत घटिया होती है। लोग सस्ते के चक्कर में उसे खरीदते हैं। हमलोग इसका बहिष्कार करेंगे। जो भी अपने देश से प्यार करता है, वह न तो चीनी सामान खरीदेगा न बेचेगा। हमलोग सरकार से भी यह अनुरोध करते हैं कि देश की सीमा के भीतर चीन का सामान आने नहीं पाए।

    - भुनेश कुमार।

    मैं सभी व्यापारी भाइयों को यह संदेश देना चाहता हूं कि दीपावली पर चाइनीज सामान का विरोध करें। इस समय वे हमसे काफी लाभ कमाते हैं। केवल दीपावली ही नहीं रक्षा बंधन और अन्य त्योहारों में भी वे अपना खराब सामान बेचकर देश के धन को ले जाते हैं। हमलोग इस बार अपने सामान बेचे और उसे प्रोत्साहित करें।

    -भारत भूषण आर्य।

    मैं भी दीपावली पर चाइनीज माल बेचे जाने का विरोध करता हूं। मैं सभी दुकानदारों को प्रेरित करूंगा कि वे चाइनीज माल नहीं लाए और उनके व्यापार की जमीन अपने देश को नहीं बनने दे। चाइनीज सामान यहां नहीं होगा तो उसे लोग कैसे खरीदेगे।

    - संजय कपूर।