विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर तड़के दो जगह लगी आग, टायर फटने से ट्रॉला धू-धूकर जला; 4 वाहन जलकर खाक

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:51 AM (IST)

गुरुग्राम में शुक्रवार तड़के दो अलग-अलग आग की घटनाएं हुईं, जिसमें बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास एक ट्रॉले के टायर ...और पढ़ें

गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार तड़के 4:33 बजे लगी आग में खाक में तब्दील हो गई स्कूटी। जागरण

गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार तड़के 4:33 बजे लगी आग में खाक में तब्दील हो गई स्कूटी। जागरण 

HighLights

  1. बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर ट्रॉले के चार टायर जले।

  2. कादरपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी से लगी आग से चार वाहन खाक।

  3. दोनों घटनाओं में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार तड़के 4:33 बजे एक ट्रॉले के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई। टायरों में आग तेजी से फैलते देख ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दमकल विभाग को सूचित किया।

सेक्टर-29 दमकल केंद्र से पहुंची टीम ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकलकर्मी सुनील कुमार के मुताबिक हादसे में ट्रॉले के चार टायर जल गए, लेकिन वाहन के बाकी हिस्से को बचा लिया गया और ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है।

कादरपुर की पार्किंग में इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग

एक अन्य घटना में कादरपुर की सोहन नगर कॉलोनी स्थित एक मकान की पार्किंग में रात को अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े तीन अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चारों दुपहिया वाहन जलकर राख, कोई हताहत नहीं

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पार्किंग में खड़ी दो स्कूटी और दो बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची बोकारो पुलिस, आरोपी के घर पर चिपकाया नोटिस

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की 15 सड़कों पर लागू होगा 'पुणे मॉडल', गूगल मैप्स के डेटा से कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।