Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सरकार का ओलिंपिक खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, प्रशिक्षण सेंटर का निर्माण जल्द शुरू; मिलेंगी खास सुविधाएं

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:40 AM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम के दौलताबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में स्पेशल ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र बनेगा। यह घोषणा 2026-27 के बजट में हुई थ ...और पढ़ें

    स्टेडियम में स्पेशल ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सेंटर बनाने की घोषणा। एआई जनरेटेड

    स्टेडियम में स्पेशल ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सेंटर बनाने की घोषणा। एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. राजीव गांधी स्टेडियम में स्पेशल ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र बनेगा।

    2. स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा।

    3. दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने गांव दौलताबाद स्थित राजीव गांधी (आरजी) स्टेडियम में स्पेशल ओलिंपिक खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सेंटर बनाने की घोषणा की है।

    यह घोषणा दो मार्च को वर्ष 2026-27 के बजट में की गई थी, जिसमें स्टेडियम को अपग्रेड करके अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। लगभग 16-17 वर्ष पहले स्थापित इस स्टेडियम में खेल सुविधाएं सही नहीं हैं।

    सरकार की इस घोषणा से आस-पास के गांवों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक यह केवल एक घोषणा तक सीमित है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

    खेल के प्रशिक्षण की सुविधा नहीं

    स्टेडियम की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है। यहां किसी भी खेल के प्रशिक्षण की सुविधा नहीं है। चारदीवारी के अंदर का ग्राउंड उबड़-खाबड़ है और ऊंची घास और विलायती बबूल के पेड़ उगे हुए हैं।

    स्टेडियम में पहुंचने के लिए रास्ता भी बेतरतीब है, जिससे वर्षा के मौसम में पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है। करीब ढाई वर्ष पहले स्टेडियम को स्पेशल ओलिंपिक भारत स्पोर्ट्स को सौंपा गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, सरकारी स्कूलों के लिए लॉन्च हुआ 'स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पोर्टल'

    हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जहां स्पेशल ओलिंपिक और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अन्य खेलों के बराबर सुविधाएं देने पर काम किया जा रहा है। राजीव गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण सेंटर के निर्माण से हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर के खिलाड़ियों को अपने भविष्य को संवारने का अवसर मिलेगा। फरीदाबाद में भी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण सेंटर तेजी से बन रहा है। - गौरव गौतम, खेल मंत्री

    खबरें और भी