Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    75 दिनों के अंदर 'गब्बर' ने Sophie Shine से दूसरी बार की शादी, गुडगांव से मैरिज रजिस्ट्रेशन का वीडियो VIRAL

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:36 AM (IST)

    क्रिकेटर शिखर धवन ने बुधवार को अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। ...और पढ़ें

    शिखर धवन ने मैरिज की रजिस्टर। फाइल फोटो

    शिखर धवन ने मैरिज की रजिस्टर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी पंजीकृत कराई।

    2. यह पंजीकरण गुरुग्राम के रजिस्ट्रार कार्यालय में हुआ।

    3. सगाई 12 जनवरी और शादी 21 फरवरी को हुई थी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जाने माने क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को शादी को पंजीकृत कराने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पत्नी सोफी शाइन के साथ कागजातों पर हस्ताक्षर किए।

    उनके साथ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। दोनों के पहुंचने की सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार कार्यालय में उन्हें देखने काफी लोग पहुंच गए।

    21 फरवरी को 'गब्बर' ने सोफी से की दूसरी शादी

    बता दें कि शिखर धवन व सोफी शाइन की सगाई इसी साल 12 जनवरी को और शादी 21 फरवरी को हुई है। सोफी आयरिश मूल की हैं।

    कौन हैं शिखर का दूसरा प्यार?

    2025 में शिखर धवन की गर्लफ्रेंड बनी सोफी शाइन (Shikhar Dhawan GF Sophie Shine), जो कि आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह अबुधाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में एक वरिष्ठ पद पर हैं।

    उन्होंने मिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। सोफी ने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से स्नातक किया और मौजूदा समय में अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में दूसरे वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

    शिखर से कब मिलीं सोफी?

    शिखर धवन ने एक प्रोडक्ट के प्रोमोशनल वीडियो में ये बताया कि उनकी सोफी शाइन से पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी।

    उन्होंने बताया था कि उस समय सोफी ने कैमोफ्लेज ट्राउजर और जैकेट पहना था। वह बहुत सुंदर दिख रही थीं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड सोफी ने बताया था कि शिखर का खूबसूरत चेहरा और उनकी आंखें उन्हें खूब पसंद आई थीं।

    2012 में धवन की हुई थी पहली शादी

    2012 में शिखर धवन की पहली शादी खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से हुई थी। आयशा तलाकशुदा थी और उनकी दो बेटियां भी थीं। 2014 में बेटे जोरावर का जन्म हुआ। धवन और आयशा के रिश्ते में साल 2020 से ही दरार आने लगी और 2023 में कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी थी।