गुरुग्राम की सोसायटी में दबंगई: दिल्ली की महिला जज के पति से मारपीट, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में
गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित एक नामी सोसायटी में दिल्ली में कार्यरत एक न्यायाधीश के पति के साथ मारपीट का मामला ...और पढ़ें

गुरुग्राम की सोसायटी में जज के पति के साथ मारपीट। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली में कार्यरत न्यायाधीश के पति से मारपीट।
गुरुग्राम के सेक्टर-50 की सोसायटी में घटना।
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र की एक नामी सोसायटी में दिल्ली में कार्यरत एक न्यायाधीश के पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि घटना सोसायटी परिसर में हुई। किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर न्यायाधीश के पति के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों के साथ ही मारपीट में शामिल युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। सोसायटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।
मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
