विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नवंबर से उठेंगे देव, मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत; दो महीने रहेंगे शुभ मुहुर्त

Published: Sun, 26 Oct 2025 11:20 PM (IST)

गुरुग्राम में देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। भगवान विष्णु के जागने ...और पढ़ें

देव उठनी एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी।

देव उठनी एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। 

HighLights

  1. देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को

  2. शुभ कार्यों की शुरुआत

  3. विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। देव उठनी एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और धरती पर शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इसके साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। दीवाली के बाद एक बार फिर शादी-विवाह की खरीदारी को लेकर बाजार तैयार हो रहे हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।

आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित अमरचंद भारद्वाज का कहना है कि इस साल फिर से देवउठनी एकादशी से शादियों को सीजन शुरू होगा। साल के आखिरी दो महीने नवंबर और दिसंबर में शादियों के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

एकादशी तिथि प्रारंभ 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट से होगा, जो कि 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। 1 नवंबर को गृहस्थ और 2 नवंबर को वैष्णवों के लिए देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में शादी-विवाह, सगाई, गृह-प्रवेश, मुंडन संस्कार समेत सभी मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।