विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर Z-Black कार की खिड़की से दागे पटाखे, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:16 PM (IST)

द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने चलती कार से पटाखा गन से पटाखे छोड़े, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से पटाखेबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने गाड़ी से हाथ बाहर निकालकर गन से पटाखे छोड़े, जिससे सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

युवक ने सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुरुवार सुबह से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रही है। कार चलाने वाला युवक शीशा खोलकर हाथ बाहर निकालता है।

उसने हाथ में एक पटाखा गन ले रखी थी, इससे उसने कई बार पटाखे चलाए। वीडियो में चलती हुंडई कार की खिड़की से युवक स्काईशाट चलाता दिख रहा है। काली फिल्म लगे शीशों वाली जेड ब्लैक कार से सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखा।

उसके साथ चल रही दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार नंबर और युवकों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: 1 करोड़ से रोशन होगा मानेसर, प्राइवेट एजेंसी करेगी स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में स्टिल्ट प्लस चार मंजिल निर्माण पर रोक के संकेत, एफएआर खरीद पर हाईकोर्ट सख्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।