गुरुग्राम में त्योहारों से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मिठाई निर्माताओं से आठ नमूने जब्त
त्योहारों के मद्देनजर मिलावट की आशंका पर एफडीए ने मिठाई निर्माताओं पर निगरानी बढ़ाई है। बादशाहपुर, सेक्टर-67 और भोंडसी में ...और पढ़ें

गुरुग्राम में त्योहारों से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
त्योहारों के मद्देनजर मिठाई निर्माताओं पर एफडीए की कड़ी निगरानी।
गुरुग्राम के बादशाहपुर, सेक्टर-67, भोंडसी में इकाइयों का निरीक्षण हुआ।
जांच के लिए बर्फी, रसगुल्ले सहित आठ नमूने एकत्र किए गए।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। त्योहारों के मद्देनजर मिठाई के कारोबार में मिलावट की आशंका को देखते हुए अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़े निर्माताओं पर निगरानी बढ़ा दी है।
बाजार में मिठाइयों की आपूर्ति करने वाले थोक निर्माता प्रतिष्ठान विभाग के रडार पर हैं। एफडीए और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बादशाहपुर, सेक्टर-67 और भोंडसी क्षेत्र में मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आठ खाद्य नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मिठाई प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय डॉ दीपक के नेतृत्व में टीम ने बादशाहपुर और सेक्टर-67 में दो थोक मिठाई निर्माता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बादशाहपुर स्थित इकाई से डोडा बर्फी, रसगुल्ला और मिल्क केक के तीन नमूने लिए गए।
वहीं, सेक्टर-67 स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ मनोज कुमार के साथ संयुक्त टीम ने भोंडसी क्षेत्र में मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां से मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स के पांच नमूने एकत्र किए गए।
प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
विभाग की ओर से सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, विभाग का उद्देश्य निर्माण से लेकर बाजार में आपूर्ति तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।