विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के बीच निःशुल्क फेफड़ों की जांच, विशेषज्ञ सलाह से मिली राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:45 AM (IST)

गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम से सांस की समस्याएं बढ़ी हैं। सिल्वर स्ट्रीक अस्पताल ने निःशुल्क फेफड़ों की ...और पढ़ें

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के बीच निःशुल्क फेफड़ों की जांच ( फोटो स्रोत : जागरण )

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के बीच निःशुल्क फेफड़ों की जांच ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सिल्वर स्ट्रीक अस्पताल ने निःशुल्क फेफड़ों की जांच शिविर लगाया।

  2. बढ़ते प्रदूषण और मौसम से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ीं।

  3. पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट और विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध।

गुरुग्राम, वरुण त्रिवेदी। गुरुग्राम में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण और बदलता मौसम लोगों की सांसों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा रहा है।

फेफड़ों की सेहत की जांच और सही चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने सेक्टर-87 में निःशुल्क शिविर लगाया।

डॉक्टर से परामर्श ले रहे लोग

शिविर में गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे और फेफड़ों की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लिया। शिविर में फेफड़ों की कार्यक्षमता जांचने के लिए पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

लोगों को खांसी, सांस फूलने और सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आने जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई।

नियमित जांच पर वि्शेष जोर

खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से अस्थमा या सीओपीडी जैसी सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए नियमित जांच और समय पर डॉक्टर की सलाह लेने के महत्व पर जोर दिया गया।

अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलाजिस्ट डा. आयुष पांडे ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में लगातार खांसी, सांस फूलना या सांस लेते समय घरघराहट जैसे लक्षणों को सामान्य मौसमी परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनकी समय पर जांच बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें-  फरीदाबाद में अतिरिक्त जिला उपायुक्त की बैठक, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं की होगी गहन निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।