विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 1.98 करोड़ की ठगी, फर्जी रसीदों से फंस गया आरोपी; मिली जमानत

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:27 PM (IST)

गुरुग्राम में एक वरिष्ठ नागरिक से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी अजहर अहमद को तीसरी बार ...और पढ़ें

गुरुग्राम में नागरिक से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी। सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम में नागरिक से 1.98 करोड़ रुपये की ठगी। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. वरिष्ठ नागरिक से 1.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला।

  2. पुलिस ने बैंक खातों, ईमेल, वॉट्सएप रिकॉर्ड से आरोपी को पकड़ा।

  3. आरोपी अजहर अहमद को अदालत से तीसरी जमानत मिली।

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में वरिष्ठ नागरिक से करीब 1.98 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बैंक खातों, ई-मेल, मोबाइल नंबरों और वॉट्सएप रिकॉर्ड की जांच के जरिए हैदराबाद निवासी आरोपी अजहर अहमद उर्फ अकर्म तक पहुंच बनाई।

जांच में आरोपी के बैंक खातों में करीब 87.94 लाख रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने आरोपी की तीसरी जमानत याचिका मंजूर कर ली।

भावनात्मक दबाव बनाया

शिकायतकर्ता प्रदीप कपूर को दो महिलाओं यांगजी शेरपा उर्फ याना और उसकी बहन नीमा ने कथित तौर पर मेडिकल इमरजेंसी और आर्थिक परेशानी का हवाला देकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। रकम लौटाने का भरोसा देने के साथ भावनात्मक दबाव बनाया गया।

आरोप है कि पैसे वापस भेजने के नाम पर फर्जी बैंक रसीदें और ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशाट भी भेजे गए। शिकायतकर्ता से करीब 1.98 करोड़ रुपये की ठगी हुई।

आर्थिक अपराध शाखा की जांच में यांगजी शेरपा के बैंक खातों से अजहर के विभिन्न बैंक खातों में 87,94,721 रुपये ट्रांसफर होने का पता चला। पुलिस ने ईमेल प्रदाता गूगल से रिकार्ड हासिल किया।

जांच में ई-मेल से जुड़े दो मोबाइल नंबरों में से एक अजहर के नाम पर मिला। वॉट्एसएप रिकॉर्ड और इंटरनेट प्रोटोकाल (आईपी) संबंधी जानकारी की जांच से भी आरोपी की कड़ियां जुड़ीं।

पुलिस का आरोप है कि अजहर ने नीमा बनकर पहचान छिपाई और फर्जी रसीदों के जरिए ठगी में भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।