मस्जिद और चर्च के पास जमकर गरजा बुलडोजर, गुरुग्राम में वन विभाग ने अवैध निर्माण को ढहाया
गुरुग्राम के सोहना में वन विभाग ने अपनी डेढ़ कनाल भूमि पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इसमें मस्जिद और चर्च की चारदीवारी के साथ एक स्कूल के कमरे ...और पढ़ें
-1784262301910_m.webp)
वन विभाग ने अवैध निर्माणों को कराया ध्वस्त। जागरण
HighLights
गुरुग्राम के सोहना में वन विभाग ने की कार्रवाई।
मस्जिद, चर्च की चारदीवारी और स्कूल के कमरे ध्वस्त।
डेढ़ कनाल वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में वन विभाग ने अवैध रूप से निर्मित कब्जों को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें मस्जिद एवं चर्च की चारदीवारी और एक स्कूल के कमरे शामिल थे। कुल रकबा करीब डेढ़ कनाल था। विभाग ने अवैध कब्जा हटाकर अपनी भूमि पर फिर कब्जा ले लिया है।
कस्बे के वार्ड नंबर 12 में वन विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। यह भूमि वन विभाग की थी, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था।
कार्रवाई से लोगों में मचा हड़कंप
टीम के पहुंचने से पहले ही चर्च से जुड़े लोगों ने बुलडोजर चलाकर पक्की चारदीवारी को गिराना शुरू कर दिया था। चारदीवारी गिराए जाने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी ने इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया। वन विभाग की टीम का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ ने किया।
टीम ने एक निजी स्कूल के कमरों को भी बुलडोजर के सहयोग से ध्वस्त कर दिया, जबकि स्कूल संचालक ने पहले ही छत को उखाड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले लोगों ने वन विभाग की भूमि पर बनी मस्जिद को स्वयं ही गिरा दिया था।
आवासीय भवनों पर भी होगी कार्रवाई
वन विभाग की भूमि पर निर्मित आवासीय और कमर्शियल भवनों पर भी जल्द ही कार्रवाई होने की संभावना है। विभाग द्वारा इन भवनों को लिखित नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
खबरें और भी
विभाग ने पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया है। सोहना वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने बताया कि विभाग ने अवैध कब्जाधारियों को कई बार नोटिस दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- नूंह के तावड़ू में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, छह एकड़ में बनी तीन अवैध कॉलोनियां हुई जमींदोज
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ ने कहा कि लोग अब सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने में सहयोग करने लगे हैं। उन्हें समझ आ चुका है कि सरकारी जमीन को एक दिन मुक्त करना ही होगा। लोगों की सकारात्मक सोच से ही सरकारी भूमि कब्जा मुक्त हो रही है।