गुरुग्राम को मिली 37 खेल नर्सरियां, 925 युवा खिलाड़ी होंगे लाभान्वित
गुरुग्राम को 37 खेल नर्सरियां मिली हैं, जिनसे 925 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। 8-14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15-19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 र ...और पढ़ें

गुरुग्राम को 37 खेल नर्सरियां मिली हैं, जिनसे 925 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिले को 37 खेल नर्सरी मिली है। इन नर्सरियों में 925 खिलाड़ी इस योजना का लाभ लेंगे। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी शामिल होंगे।
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली का कहना है कि गुरुग्राम की तरफ से पंचायतों व सरकारी स्कूलों के 53 खेल नर्सरियों के आवेदनों की खेल निदेशक कार्यालय में संस्तुति की गई थी। जिनको खेल नर्सरी मिली है उन सभी को सूचित किया गया है और आदेश दिए गए हैं कि अगले 3-4 अप्रैल काे ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का चयन कर लिया जाए।
दरअसल, गुरुग्राम खेल विभाग में पंचायतों व सरकारी स्कूलों की तरफ से नर्सरी लेने के लिए 151 आवेदन आए थे जिसमें 53 आवेदनों के लिए नर्सरी देने की संस्तुति खेल निदेशक कार्यालय में की गई थी।
गांव खोड़ में स्केटिंग व बास्केटबाल और गांव बसई में तीरंदाजी व वालीबाल की खेल नर्सरी दी गई है। गांव दौला में हाकी, गांव बालुदा में तीरंदाजी, सुशांत लोक सरकारी स्कूल में बैडमिंटन व कबड्डी, गांव अभयपुर में कैनोइंग, जैकबपुरा सरकारी स्कूल में योगा व वेटलिफ्टिंग, नेहरू स्टेडियम में लान टेनिस, गांव घोषगढ़ में वॉलीबॉल व एथलेटिक्स और गांव अलीपुर में एथलेटिक्स तथा गांव दौलताबाद में कुश्ती, शाफ्टबाल की खेल नर्सरी दी गई है।
गांव खेड़ला में फुटबाल, सेक्टर 108 में कराटे, गांव दमदमा में रोइंग, सेक्टर 71 में बेसबाल, गांव ग्वाल पहाड़ी में कबड्डी, गांव झाड़सा मंे कबड्डी व हैंडबाल तथा कबड्डी, गांव ताज नगर मेंं वालीबाल, गांव कादीपुर में क्रिकेट, गांव ऊंचा माजरा में कबड्डी, गांव जमालपुर में वालीबाल, गांव भोड़ाकलां में हैंडबाल, गांव कांकरौला में कबड्डी, गांव गुड़गांव में हाकी, गांव खेड़की दौला में जूडो, गांव मऊ लोकरी में कबड्डी, गांव खांड़सा में वालीबाल और गांव खेड़ला में एथेलेटिक्स की नर्सरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: