विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से राहत; पूरे दिन को लेकर ताजा अपडेट

Updated: Sun, 23 Aug 2026 10:54 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में रविवार सुबह रिमझिम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

गुरुग्राम में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना। जागरण

गुरुग्राम में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना। जागरण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में रविवार सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और करीब 10 बजे रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। हल्की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

इससे पहले शुक्रवार रात भी शहर में तेज वर्षा हुई थी, जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बनी थी। हालांकि, शनिवार को पूरे दिन तेज धूप निकली, जिसके कारण उमस भरा माहौल बना रहा और लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार को फिर से हुई वर्षा ने लोगों को उस उमस से छुटकारा दिला दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 25 राज्यों में अलर्ट; पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वर्षा के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।