विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के बजघेड़ा में श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या, डंडों से वार कर दो आरोपित फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:17 PM (IST)

गुरुग्राम के बजघेड़ा स्थित निहाल कॉलोनी में 44 वर्षीय श्रमिक प्यारेलाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। काम पर जाते ...और पढ़ें

बजघेड़ा थाना क्षेत्र की निहाल काॅलोनी में गुरुवार सुबह 44 वर्षीय श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सनसनी बन गया है। एआई इमेज

बजघेड़ा थाना क्षेत्र की निहाल काॅलोनी में गुरुवार सुबह 44 वर्षीय श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सनसनी बन गया है। एआई इमेज

HighLights

  1. बजघेड़ा की निहाल कॉलोनी में श्रमिक प्यारेलाल की हत्या।

  2. काम पर जाते समय दो लोगों ने डंडों से पीटा।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र की निहाल काॅलोनी में गुरुवार सुबह 44 वर्षीय श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्यारेलाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले का रहने वाला था और सूरत नगर फेस-दो में रहता था। पिछले कई साल से गुरुग्राम में रहकर श्रमिक का काम करता था। इन दिनों उसका काम निहाल काॅलोनी में चल रहा था।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब वह काम पर जा रहा था तो गली नंबर छह से गुजर रहे दो लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे से भी पीटा। लहूलुहान होने पर प्यारेलाल वहीं गली में गिर गया और दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फोरेंसिक और सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है, जिसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार इनमें से एक नाबालिग है और उसकी पहचान हो चुकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।