Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में तेज रफ्तार ब्रेजा ने मोपेड को मारी टक्कर, कपड़ा विक्रेता की मौत

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 02:56 PM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 89 में बामडौली चौक के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से मोपेड सवार कपड़ा विक्रेता कालीचरण की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सेक्टर 89 गुरुग्राम में मोपेड सवार की मौत

    2. तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पीछे से मारी टक्कर

    3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 89 में बामडौली चौक के पास तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने आगे जा रही मोपेड बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रविवार रात इलाज के दौरान मोपेड सवार कपड़ा विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।

    15 साल से नाहरपुर में अकेले रह रहे थे कालीचरण

    मृतक की पहचान मूल रूप से बुलंदशहर जिले के भादवा गांव निवासी 43 वर्षीय कालीचरण के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह करीब 15 सालों से गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव में किराये से अकेले रहते थे। वह गुरुग्राम के गांवों में कपड़ों की फेरी लगाने जाते थे।

    रविवार दोपहर करीब एक बजे जब वह बामडौली चौक से आगे जा रहे थे, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई ब्रेजा गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोग उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में रविवार रात उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    स्वजन के बयान पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर 93 चौकी पुलिस बामडौली चौक के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। स्वजन ने बताया कि कालीचरण की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से कोई बच्चे न होने पर उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उन्हें तीन बच्चे थे। सबसे बड़ा लड़का 17 साल का है। परिवार गांव में ही रहता है।

    खबरें और भी