विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के रिहायशी इलाकों में बुलडोजर एक्शन शुरू, आठ जोन में टूटेंगे अवैध आशियाने

Published: Mon, 10 Aug 2026 11:48 AM (IST)

नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के सभी आठ जोन में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया ...और पढ़ें

गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। जागरण

गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। जागरण

HighLights

  1. नगर निगम ने गुरुग्राम के आठों जोन में अभियान चलाया।

  2. सदर बाजार, रेयान एन्क्लेव में अवैध निर्माण पर कार्रवाई।

  3. अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को शहर के सभी आठ जोन में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों के नेतृत्व में निगम की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की।

सदर बाजार, कृष्णा कॉलोनी, आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र, डीपीजी कॉलोनी सेक्टर-34, रेयान एन्क्लेव भोंडसी सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।

रेयान एन्क्लेव में चला ध्वस्तीकरण अभियान

रेयान एन्क्लेव, भोंडसी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक के नेतृत्व में एई आशीष हुड्डा और निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 13.07.35

आठों जोन में टीमों ने संभाला मोर्चा

निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी आठ जोन में टीमों को सक्रिय किया गया है। संबंधित संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। निगम की टीमें चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर निर्माण की जांच करने के साथ नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई कर रही हैं।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 13.07.58

यह भी पढ़ें- सोहना में 60 साल पुराने अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 250 मकान ढहाने के बाद 80 लाख से बनेगी बाउंड्री वाल

कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।