विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, नए सिरे से बांटे गए प्रभार; जानें किसे क्या मिला

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM (IST)

गुरुग्राम नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने विभिन्न अधिकारियों को नई ...और पढ़ें

गुरुग्राम नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल।

गुरुग्राम नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल।

HighLights

  1. अधीक्षण अभियंता सचिन यादव को इलेक्ट्रिकल विंग का जिम्मा।

  2. एक्सईएन प्रदीप कुमार को जल व सीवरेज बिलिंग का प्रभार।

  3. जोन-2 और 4 की कमान एक्सईएन प्रवीण राघव को सौंपी गई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी जारी आदेशों के अनुसार, अधीक्षण अभियंता सचिन यादव को सभी डिवीजनों के इलेक्ट्रिकल विंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, आस पोर्टल और सीएम विंडो के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जोन-एक के एक्सईएन अभियंता प्रदीप कुमार को मुख्यालय, जल व सीवरेज बिलिंग और एसटीपी निर्माण का प्रभार दिया गया है।

जोन-दो और जोन-चार की कमान एक्सईएन प्रवीण राघव को सौंपी गई है, जो नए नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण, शीतला माता मंदिर परिसर परियोजना का कार्य देखेंगे। जोन तीन के लिए सुंदर श्योराण को स्वच्छ भारत मिशन और सीएंडडी वेस्ट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जोन-चार में एक्सईएन संदीप कुमार धुंधवाल को समाधान शिविर और जन संवाद जैसे नागरिक कार्यक्रमों का जिम्मा मिला है। इसके अलावा जोन-6 में एक्सईएन तुषार यादव को बंधवाड़ी स्थित लिगेसी वेस्ट साइट, वजीराबाद स्टेडियम और एनजीटी से जुड़े मामलों की कमान दी गई है।

सहायक अभियंता भी बदले गए

सहायक अभियंताओं के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। मनोज अहलावत, नईम हुसैन, पवन, सुमित कुमार, वसीम अकरम और सुनील लाठर को विभिन्न जोनों में सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अंजू बाला को प्रशासनिक कार्य व विज्ञापन विभाग, सुनील कुमार और पूनम को बागवानी विभाग तथा आशीष हुड्डा को इलेक्ट्रिकल विंग का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के इन दो इलाकों में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 13 अवैध कब्जे जमींदोज