Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम नेहरू स्टेडियम में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक खेल छात्रावास, निर्माण की योजना तैयार

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:46 PM (IST)

    गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 100 बेड वाले नए खेल छात्रावास के निर्माण की योजना तैयार की गई है, जिसमें 50 बेड लड़कियों और 50 लड़कों के लिए होंगे। मु ...और पढ़ें

    गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 100 बेड वाले नए खेल छात्रावास के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इमेज एआई

    गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 100 बेड वाले नए खेल छात्रावास के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इमेज एआई

    HighLights

    1. नेहरू स्टेडियम में 100 बेड का नया खेल छात्रावास बनेगा।

    2. 50 बेड लड़कियों और 50 लड़कों के लिए होंगे।

    3. पुरानी इमारत तोड़ने के खर्च पर अभी फैसला नहीं।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेल हास्टल की नई इमारत का निर्माण जल्द होगा या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन नई योजना जरूर तैयार हो रही है। नेहरू स्टेडियम में खेल हास्टल की नई इमारत 100 बेड बनाने की योजना तैयार की गई है। जिला खेल अधिकारी ने चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों के पास तैयार की गई योजना का पत्र भेजा है।

    यह योजना गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने खेल अधिकारियों के साथ बैठक करके बनाई है कि हास्टल में 100 खिलाड़ियों के रहने की सुविधा होनी चाहिए जिला खेल अधिकारी आरती कोहली (डीएसओ) ने कहा कि हास्टल संबंध में खेल निदेशक कार्यालय में पत्र भेजा है।

    दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत वर्ष 30 दिसंबर को आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली के दौरान विधायक मुकेश शर्मा की मांग पर नई खेल हास्टल की नई इमारत बनाने की घोषणा की थी। स्टेडियम का खेल हास्टल 2015 में बंद कर दिया गया था।

    उस समय हाकी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, वालीबाल खेल स्पर्धा के खिलाड़ी रहते थे। अब इमारत जर्जर हो चुकी है। इसे तोड़कर यहां पर 100 बेड़ की नई इमारत बना की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है नई योजना में 50 बेड की सुविधा लड़की खिलाड़ियों के लिए होगी और 50 बेड लड़के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जाएगा। इस के लिए जिला

    खेल विभाग ने 100 बेड की इमारत निर्माण में आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार कराने के लिए हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेस डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) को पत्र भेजा है।

    नहीं तोड़ी गई पुरानी इमारत 

    30 दिसंबर 2025 काे हुई घोषणा के बाद छह महीने बीत गए लेकिन अभी तक खेल हास्टल इमारत को तोड़ा तक नहीं गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग से इमारत तोड़े जाने का खर्च ब्योरा तैयार कराया गया था। जिसमें सात लाख खर्च आएगा। खेल निदेशक कार्यालय तभी से यह तय नहीं कर पाया है कि यह सात लाख रुपये वह देंगे या जिला खेल विभाग स्वयं वहन करेगा।

    खबरें और भी