Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में बनेगा 100 बेड का नया खेल हॉस्टल, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:17 PM (IST)

    गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में 100 बेड वाले नए खेल हॉस्टल के निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की थी और इसमें 5 ...और पढ़ें

    खेल हॉस्टल की नई इमारत 100 बेड की बनाने की बनी योजना। जागरण

    खेल हॉस्टल की नई इमारत 100 बेड की बनाने की बनी योजना। जागरण

    HighLights

    1. नेहरू स्टेडियम में 100 बेड का नया हॉस्टल बनेगा।

    2. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्माण की घोषणा की थी।

    3. 50 बेड लड़कियों और 50 लड़कों के लिए होंगे।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में खेल हॉस्टल की नई इमारत का निर्माण जल्द होगा या नहीं, इस पर कोई ठोस दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन नई योजना जरूर तैयार हो रही है। नेहरू स्टेडियम में खेल हास्टल की नई इमारत 100 बेड बनाने की योजना तैयार की गई है।

    जिला खेल अधिकारी ने चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों के पास तैयार की गई योजना का पत्र भेजा है। यह योजना गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने खेल अधिकारियों के साथ बैठक करके बनाई है कि हॉस्टल में 100 खिलाड़ियों के रहने की सुविधा होनी चाहिए। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि हॉस्टल संबंध में खेल निदेशक कार्यालय में पत्र भेजा है।

    नई इमारत बनाने की योजना बनाई 

    दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत वर्ष 30 दिसंबर को आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली के दौरान विधायक मुकेश शर्मा की मांग पर नई खेल हॉस्टल की नई इमारत बनाने की घोषणा की थी। स्टेडियम का खेल हॉस्टल 2015 में बंद कर दिया गया था। उस समय हाकी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, वालीबाल खेल स्पर्धा के खिलाड़ी रहते थे। अब इमारत जर्जर हो चुकी है। इसे तोड़कर यहां पर 100 बेड़ की नई इमारत बनाने की योजना बनाई गई है।

    बताया जा रहा है नई योजना में 50 बेड की सुविधा लड़की खिलाड़ियों के लिए होगी और 50 बेड लड़के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जाएगा। इस के लिए जिला खेल विभाग ने 100 बेड की इमारत निर्माण में आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार कराने के लिए हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेस डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (एचएसआरडीसी) को पत्र भेजा है।

    खबरें और भी