Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट पर विज्ञापन देकर करते थे ठगी, पुराने सिक्कों-नोट के शौकीन थे शिकार; गुरुग्राम में ठग गिरोह का भंडाफोड़

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 11:09 AM (IST)

    गुरुग्राम पुलिस ने पुराने सिक्के और नोट खरीदने के बहाने लाखों की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने राजस् ...और पढ़ें

    साइबर अपराध शाखा टीम की गिरफ्त में आरोपित समयदीन। जागरण

    साइबर अपराध शाखा टीम की गिरफ्त में आरोपित समयदीन। जागरण 

    HighLights

    1. पुराने सिक्के-नोट खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी

    2. गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया

    3. राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पुराने सिक्के और नोट अधिक कीमत पर खरीदने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया। साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने राजस्थान से एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार बीती 10 मार्च को एक महिला ने साइबर अपराध पश्चिम थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने इंटरने मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पुराने सिक्के और विशेष नोट खरीदने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था।

    75 लाख बताई थी सिक्कों और नोट की कीमत 

    विज्ञापन में दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क करने पर आरोपितों ने उसके पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत 75 लाख रुपये बताई। इसके बाद आरोपितों ने रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी, आयकर और अन्य चार्ज के नाम पर महिला से विभिन्न खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में निरीक्षक संदीप कुमार की टीम ने तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए राजस्थान के खेड़तल तिजारा क्षेत्र से आरोपित समयदीन (37) निवासी गांव बेरला को गिरफ्तार किया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

    इंटरनेट मीडिया में विज्ञापन देकर बनाते थे शिकार

    पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने के विज्ञापन डालते थे।

    जब कोई व्यक्ति संपर्क करता था तो उससे वॉट्सएप के माध्यम से सिक्कों की फोटो मंगवाकर उनकी कीमत लाखों रुपये बताई जाती थी और फिर रजिस्ट्रेशन, जीएसटी व अन्य चार्ज के नाम पर पैसे ठग लिए जाते थे। उसने बताया कि इस मामले में महिला से ठगे गए रुपये में से करीब 10 लाख रुपये उसके हिस्से में आए थे।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ग्रेटर SPR प्रोजेक्ट के लिए अंतिम चरण में 670 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी