गुरुग्राम में जांच के बाद रसोइये से मारपीट और अपहरण की शिकायत बंद, पुलिस ने लगाई क्लोजर रिपोर्ट
उद्योग विहार थाना पुलिस ने महेंद्रगढ़ के जज पर रसोइये द्वारा लगाए गए मारपीट और अपहरण के आरोप की शिकायत जांच के बाद बंद कर दी है। पुलिस ने क्लोजर रिपोर ...और पढ़ें
-1778623705826_m.webp)
पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में कहा कि थाने में किसी तरह की मारपीट नहीं हुई थी।
HighLights
रसोइये की मारपीट व अपहरण की शिकायत बंद।
पुलिस ने जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट लगाई।
सीसीटीवी में रसोइया स्वेच्छा से जज संग गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना पुलिस ने रसोइये द्वारा महेंद्रगढ़ के जज, गनमैन व उनके साथियों पर लगाए गए मारपीट व अपहरण की शिकायत को जांच के बाद मंगलवार को बंद कर दिया। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में कहा कि थाने में किसी तरह की मारपीट नहीं हुई थी। दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में बातचीत हुई थी।
इसके बाद रसोइया रजामंदी से जज के साथ चला गया था। यह थाने के बाहर लगे सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहा है। इसलिए कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता।
कांगड़ा निवासी रसोइये ने एक मई को जज, गनमैन और उनके साथियों पर अपहरण व उद्योग विहार थाने ले जाकर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। कहा था कि जज ने उसे गुरुग्राम बुलाया था। उसने जज पर अंदरूनी अंगों की मालिश कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। नौ मई को उद्योग विहार पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। हालांकि, थाना पुलिस ने अब 12 मई को शिकायत को बंद कर दिया है। उद्योग विहार
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि जज ने बताया था कि उनकी माता ने काम को लेकर रसोइये को डांट दिया था, इसीलिए वह गुरुग्राम चला आया था। उसकी लोकेशन डूंडाहेड़ा आ रही थी। इसलिए जज ने उसे ढूढ़ने के लिए पुलिस की मदद मांगी थी। पुलिस का कर्तव्य है जो भी सहायता मांगे, उसकी सहायता की जाए। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज को साक्षी बनाया है।
रसोइये पर चोरी का आरोप, खरखौदा पुलिस को शिकायत
दूसरी ओर जज की तरफ से खरखोदा थाने में रसोइये के खिलाफ चोरी, घर के लोगों व अन्य कर्मचारियों से बदसलूकी की शिकायत दी गई है। कहा गया कि रसोइये का रवैया संतोषजनक नहीं था। आठ सालों में उसे कई बार घर से जाने के लिए कहा गया। लेकिन वह हार बार माफी मांगता और बच्चों का हवाला देता था।
खबरें और भी
उसने चार अप्रैल को उनकी माता के साथ शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया। जब उसे इसके लिए कहा गया तो वह घर छोड़कर चला गया था। उसी को ढूंढने के लिए वह गुरुग्राम तक गए थे और उद्योग विहारपुलिस को जानकारी दी थी। शिकायत में कहा किया चार अप्रैल को घर छोड़कर जाने के बाद घर से 12 हजार रुपये गायब मिले।
शक है कि यह रुपये उसी ने चोरी किए। यह भी कहा कि उनकी कुछ दिन पहले घर की शिफ्टिंग हुई है। इस दौरान भी उनके दो जोड़ी महंगे जूते, सौ ग्राम चांदी का सिक्का और 200 ग्राम की चांदी की मूर्ति गायब थी। आशंका है कि यह भी रसोइये ने ही चोरी किया।