गुरुग्राम में संपत्ति कर बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, पांच संपत्तियां सील
गुरुग्राम नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले पांच बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया है। इन ...और पढ़ें
-1792005040769_m.webp)
संपत्ति कर बकायेदारों की पांच संपत्तियां सील। जागरण
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को नगर निगम के जोन-3 की टीम ने संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले पांच बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया। इन पांच संपत्तियों पर 1.52 करोड़ रुपये संपत्तिकर बकाया है।
नगर निगम की टीम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। सील की गई संपत्तियां सेक्टर-37बी, गाडौली खुर्द और सेक्टर-9बी क्षेत्रों में हैं।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संपत्ति कर के बकायेदारों को हिदायत दी गई है कि वे अपना बकाया कर समय पर जमा कराएं।
संपत्ति कर नगर निगम के राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे शहर में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।
नगर निगम का उद्देश्य बकाया कर की वसूली सुनिश्चित करने के साथ-साथ करदाताओं को समय पर भुगतान के प्रति जागरूक करना है।
अधिकारियों का कहना है कि बकाया संपत्ति कर जमा नहीं कराने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
