Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में बनेंगे एस्पिरेशनल मॉडल टायलेट, खर्च होंगे करोड़ों रुपये; पुराने शौचालयों पर लटके ताले

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    गुरुग्राम में 130 से अधिक सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में हैं, जिनमें से अधिकांश पर ताले लटके हैं और खुले हुए भी सुविधाओं से वंचित हैं। नगर निगम ने ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में नगर निगम के 130 से अधिक पब्लिक और कम्युनिटी टायलेट बदहाल स्थिति में हैं। अधिकांश पुराने शौचालयों पर ताले लटके हैं और जो खुले हैं, उनमें भी सफाई, पानी और रखरखाव की भारी कमी है। कई शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि उनका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है।

    शहर के विभिन्न इलाकों में बने सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी, दुर्गंध, टूटी सीटें और खराब जल निकासी जैसी समस्याएं आम हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने बताया कि पुराने शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नई एजेंसियों को रखरखाव का काम सौंपा जाएगा, जिससे सभी सार्वजनिक शौचालयों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

    jagran News - 2026-07-26T151948.067

    अब बनेंगे एस्पिरेशनल माडल टायलेट

    नगर निगम ने करीब 4.13 करोड़ रुपये की लागत से छह स्थानों पर एस्पिरेशनल मॉडल टायलेट का निर्माण शुरू किया है। पहले चरण में सेक्टर-14 पार्क, दौलताबाद स्टेडियम, सेक्टर-5, दौलताबाद और बजघेड़ा मंदिर के पास ये सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

    निर्माण कार्य 300 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए मॉडल टायलेट में महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए अलग सुविधाएं, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसिनरेटर, आटो फ्लश, एलईडी लाइट, सोलर सिस्टम, वर्षा जल संचयन, फीडबैक सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

    खबरें और भी