विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के सदर बाजार में बंद दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के सदर बाजार में रविवार को एक बंद दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है।

गुरुग्राम के सदर बाजार के दुकान में लगी आग। फोटो-जागरण

गुरुग्राम के सदर बाजार के दुकान में लगी आग। फोटो-जागरण

HighLights

  1. सदर बाजार गुरुग्राम में बंद दुकान में लगी भीषण आग।

  2. लाखों के सामान का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

  3. दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में लगातार जुटी हुई हैं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सदर बाजार में आर्य समाज मंदिर के नजदीक रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटों और धुएं ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे आग लगने की जानकारी मिलने तक काफी देर हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है । आग पर काबू पाने के लिए दमकल की अन्य गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं है।

आसपास की दुकानों तक आग फैलने का बना खतरा

सदर बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई। दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आने से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज है कि आसपास की दुकानों तक इसके फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं ।

आग लगने के कारणों का नहीं चला

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शार्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'दीवाली गिफ्ट दो', गुरुग्राम में खुलेआम कैश मांगते कैमरे में कैद हुआ पुलिसकर्मी; वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।