विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर किया विरोध, 34 सफाई कर्मियों को बस में भरकर ले गई पुलिस

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:47 AM (IST)

गुरुग्राम में फरुखनगर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा निजी कर्मचारियों से काम करवाने के विरोध में कार्यालय में कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया।

नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर विरोध किया। जागरण

नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर विरोध किया। जागरण

HighLights

  1. फरुखनगर नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा डाला।

  2. ठेकेदार द्वारा निजी कर्मचारियों से काम करवाने का विरोध किया।

  3. पुलिस ने 34 प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में फरुखनगर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह नगर पालिका कार्यालय में कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। वहीं, ठेकदार अब प्राइवेट कर्मचारियों से कूड़ा उठवा रहा है।

उधर, मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस 34 सफाई कर्मचारियों को बस में भरकर अपने साथ ले गई।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 11.28.23