विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के सेक्टर-31 में झुकी इमारत, 4 मकानों को पुलिस का अल्टीमेटम; दहशत में लोग

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के सेक्टर-31 में एक मकान में दरारें आने और उसके झुकने के बाद आसपास के चार मकानों को खाली ...और पढ़ें

गुरुग्राम में पुलिस ने खाली कराए 4 मकान

गुरुग्राम में पुलिस ने खाली कराए 4 मकान

HighLights

  1. मकान नंबर 769 में दरारें और इमारत झुकने का खतरा।

  2. पुलिस ने सेक्टर-31 के चार मकान खाली करने के निर्देश दिए।

  3. निवासियों ने सुरक्षा के लिए अपना सामान निकालना शुरू किया।

संजय गुलाटी, गुरुग्राम। सेक्टर-31 में मकान नंबर 769 में दरारें आने और इमारत झुकने के बाद खतरे की घंटी बज गई है। अनहोनी की आशंका के बीच यहां रहने वाले लोग अब धीरे-धीरे अपने घर खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होने लगे हैं। मकान के चारों फ्लोर से सामान निकाला जा रहा है।

गोपाल कृष्ण, अमित समेत अन्य लोग भी अपना सामान समेटने में जुटे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मकान नंबर 769 के अलावा 764, 768 और 771 को भी खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इन चारों मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर जल्द घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को एहतियात बरतने और मकान खाली करने की हिदायत दे रही है। एक मकान में दरार, आसपास के घरों पर भी खतरे की आशंका

मकान नंबर 769 में आई दरारों और इमारत के झुकने के बाद आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते पुलिस ने चार मकान खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।