Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टैक्सी ड्राइवर से लूटपाट मामले में आरोपी प्रिया को राहत नहीं, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका 

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 02:35 PM (IST)

    गुरुग्राम में टैक्सी चालक से लूटपाट और धमकी देने के मामले में आरोपी महिला प्रिया को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. ग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आरोपी प्रिया की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की

    2. टैक्सी चालक से 95 हजार रुपये लूटे गए थे

    3. झूठे छेड़छाड़ मामले में फंसाने की धमकी दी गई

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। टैक्सी चालक से लूटपाट और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला प्रिया को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनगीत कौर की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया।

    नोएडा से हुई थी गिरफ्तार

    मामले के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने टैक्सी चालक से लूटपाट के आरोप में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव देवनागला निवासी प्रिया को नोएडा से गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता टैक्सी चालक ने 13 जून को थाना बादशाहपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

    उसने बताया था कि 6 जून को वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक और एक महिला उसके पास आए और गुरुग्राम के सेक्टर-69 जाने के लिए टैक्सी बुक की।

    आरोप है कि जब टैक्सी गांव बेगमपुर खटौला के पास पहुंची और चालक ने किराया मांगा तो आरोपियों ने भुगतान करने के बहाने उसका मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कार की पिछली सीट पर डाल दिया। आरोपियों ने मोबाइल का पिन नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।

    प्रिया न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहेगी

    शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने चालक को काफी देर तक गाड़ी में घुमाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसका वीडियो भी बनाया। उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया जाएगा। बाद में आरोपी दिल्ली के एरोसिटी इलाके के पास टैक्सी छोड़कर फरार हो गए।

    खबरें और भी

    मामले की जांच कर रही सोहना अपराध शाखा के प्रभारी उप निरीक्षक विनय की टीम ने 26 जून को आरोपी महिला प्रिया को नोएडा से गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने 24 जून को उसके साथी पुनीत को भी गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद प्रिया न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहेगी।