विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में खेलते-खेलते पानी की होदी में गिरा मासूम, डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:44 PM (IST)

गुरुग्राम के साढराणा गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर के बाहर पानी की होदी में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. डेढ़ साल का बच्चा पानी की होदी में डूबा।

  2. गुरुग्राम के साढराणा गांव में दर्दनाक हादसा।

  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र के गांव साढराणा में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बनी पानी की होदी में डेढ़ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह होदी की तरफ चला गया और उसमें गिर गया। कुछ देर तक स्वजन का ध्यान नहीं गया। जब देखा तो बच्चा होदी में डूबा हुआ था। स्वजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव निवासी अंशुल कुमार ने बताया कि उनका डेढ़ साल का बेटा हिमांशु घर पर था। हादसे के समय वह काम से बाहर गए हुए थे। घर पर ही खेलने के दौरान यह घटना हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।