Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टमाटर की कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गुरुग्राम की मंडियों में अचानक दोगुना से ज्यादा बढ़ गए दाम

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, एक सप्ताह में दाम दोगुने से अधिक होकर 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। आपूर्ति में कमी को इस व ...और पढ़ें

    टमाटर की कीमतों में उछाल। फोटो: आर्काइव

    टमाटर की कीमतों में उछाल। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. गुरुग्राम में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो पहुंचे

    2. एक सप्ताह में टमाटर की कीमतें दोगुनी से अधिक हुईं

    3. आपूर्ति में कमी के कारण टमाटर के दाम बढ़े हैं

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हाल के दिनों में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। साइबर सिटी में टमाटर एक सप्ताह के अंतराल में दोगुना से अधिक महंगा हो गया।

    नौ जून से पहले टमाटर शहर में 30-35 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा था। सोमवार को 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। सब्जी मंडी के विक्रेताओं को थोक में 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

    शहर में सात जून तक सब्जी मंडी में लोगों को टमाटर 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा था। वहीं नौ जून को इसके दाम 50 से 55 रुपये हो गए। हालांकि, अन्य सब्जियों की कीमत नहीं बढ़ी।

    टमाटर की आपूर्ति में चल रही कमी

    टमाटर को छोड़कर अन्य सब्जी की अधिक आवक होने के कारण कीमतों में उछाल नहीं है। कुछ दिनों से टमाटर की सप्लाई कम होने के कारण लगातार कीमतें बढ़ रही है।

    गांव खांडसा सब्जी मंडी के सचिव यदुराज यादव का कहना है कि सब्जी मंडी में हरी सब्जी की आवक बढ़ने के कारण कीमत नहीं बढ़ रही है लेकिन टमाटर की सप्लाई में कुछ कमी आई है जिस कारण कीमत बढ़ गई है।

    गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब और हिमाचल से हरी सब्जी पहुंचती है। यहां हर रोज करीब 9 से 11 हजार क्विंटल फल- सब्जी पहुंच रही है।

    खुदरा बाजार में सब्जी के दाम 

    सब्ज़ी  कीमत (₹ प्रति किलो)
    शिमला मिर्च 50
    खीरा 40
    तोरई 40
    देशी टिंडा 60
    करेला 40
    घीया 30
    अरवी 40
    आलू 25
    प्याज 30
    पेठा 30
    टमाटर 80
    भिंडी 40
    कच्ची आमी 40
    नींबू 100
    ककड़ी 60
    हरी मिर्च 80

    खुदरा बाजार में फल के दाम

    फल कीमत ( प्रति किलो) 
    पपीता 50
    खरबूजा 40
    तरबूज 25
    आम 100
    अनार 300
    सेब 200
    केला 70–75 प्रति दर्जन

    यह भी पढ़ें- अच्छा खाना नहीं बनाने पर गुरुग्राम में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेलन से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा