विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में कब आएगी बिजली? गुरुग्राम समेत कई जिलों में 50 घंटे से बत्ती गुल, पानी की किल्लत और स्कूल-दफ्तर पर भी असर

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:52 PM (IST)

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में 40,000 बिजली कर्मियों और इंजीनियरों की तीन दिवसीय हड़ताल से गुरुग्राम सहित कई शहर अंधेरे ...और पढ़ें

अंधेरे में डूबा गुरुग्राम शहर। जागरण

अंधेरे में डूबा गुरुग्राम शहर। जागरण

HighLights

  1. हरियाणा में 40,000 बिजली कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल।

  2. गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित कई शहरों में गंभीर बिजली संकट।

  3. निजी वितरण लाइसेंस के विरोध में कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। Haryana Electricity Strike गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत समेत पूरा हरियाणा पिछले 2 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिजली, पानी और फेक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों पर बड़ा संकट आ गया है।

पानी और बिजली के लिए तरस रहे लोग अब सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर हमारा शहर और घर कब रोशन होगा? आइए बताते हैं कि आखिर बिजली कर्मी क्यों हड़ताल कर रहे हैं और कब तक बिजली आ सकती है।

इंतजामों की खुली पोल

निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के विरोध में हरियाणा के लगभग 40 हजार बिजली कर्मचारी और अभियंता (इंजीनियर) तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले ही दिन बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के प्रशासनिक दावों और इंतजामों की पोल खुल गई, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 18.48.28

हाईटेक शहरों का हाल

तीन दिवसीय हड़ताल से पहले ही दिन बिजली के लिए हाहाकार मच गया। शहर से लेकर गांव तक अंधेरे में डूबे रहे। इससे उद्योग से लेकर जनजीवन तक प्रभावित हुआ। घंटों बिजली गुल होने के विरोध में गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में लोगों ने सड़कों पर जाम लगाया।

गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के कई रिहायशी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रात से बिजली गुल रही। गुरुग्राम में दौलताबाद फ्लाईओवर को लोगों ने जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन ने गड़बड़ी दूर करवाकर बिजली बहाल की, तब जाम हटाया गया। नारनौल-महेंद्रगढ़ में ब्लैकआउट जैसी स्थिति रही। रेवाड़ी, नूंह और पलवल के कई हिस्सों में आपूर्ति ठप रही। बिजली संकट के चलते जगह-जगह लोगों को पेयजल की भी परेशानी हुई।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 18.53.02

सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में 50 में 48 फीडर बंद

सोनीपत के कुंडली और राई औद्योगिक क्षेत्र में 50 में से 48 फीडर बंद रहे। नूंह के 80 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली गुल थी। नारनौल जिले के 90 प्रतिशत हिस्से में बिजली नहीं थी। बुधवार सुबह 10 बजे 250 मेगावाट आपूर्ति हुई, जबकि गुरुवार को 30-35 मेगावाट ही बिजली मिली। रेवाड़ी में रात 10 बजे के बाद 100 फीडरों से आपूर्ति बंद हो गई।

गुरुग्राम में सैकड़ों इकाइयों में उत्पादन बंद

गुरुग्राम सेक्टर-37 सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों इकाइयों का उत्पादन ठप रहा। पलवल और फरीदाबाद के भी कई इलाकों में बिजली गुल रही। सरकार और प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के दावों के बावजूद कई जगहों पर राहत नहीं मिली।

WhatsApp Image 2026-10-22 at 20.06.42 (1)

आखिर कब आएगी बिजली

बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। यह घोषणा 22, 23 और 24 अक्तूबर के लिए की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि 24 अक्टूबर को हड़ताल खत्म होने पर बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकती है। हालांकि, अगर सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके पहले ही मामले का समाधान करा सकती है तो लोगों को राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में ब्लैकआउट: बिजली हड़ताल से 1000 करोड़ का कारोबार ठप, रात में सड़कों पर उतरे लोग

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 40000 बिजली कर्मचारी हड़ताल लेंगे वापस? आज 3 बजे होगी बैठक, अनिल विज बोले- समाधान लगभग निकल चुका है