बैंक्वेट, मैरिज हॉल और आशियानों पर जमकर गरजा बुलडोजर, गुरुग्राम में दो एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त
एचएसवीपी ने नया गुरुग्राम के सेक्टर-33 में दो एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। बुलडोजर से बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल और पक्के कमरे ध्वस्त किए गए। का ...और पढ़ें
-1775730091141_m.webp)
गुरुग्राम में पक्के निर्माणों पर बुलडोजर गरजा। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-33 में अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।
बुधवार को हुई इस कार्रवाई में बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, चारदीवारी और लगभग 10 पक्के कमरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
जमीन खाली करने के दिए गए थे निर्देश
एचएसवीपी के उपमंडल अभियंता अमित कौशिक ने बताया कि कार्रवाई से पहले कब्जाधारियों को मुनादी के माध्यम से जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में पालन नहीं होने पर विभाग को मजबूरन सख्ती करनी पड़ी।
धक्का-मुक्की की स्थिति बनी
वहीं, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया और मौके पर बहसबाजी व धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसे पुलिस बल ने नियंत्रित किया। सेक्टर-38 थाना सदर से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्वक पूरा कराया गया।
अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई या सरकारी कार्य में बाधा डाली गई तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बुलडोजर एक्शन, इस इलाके में जमकर गरजा पीला पंजा, करोड़ों की आलीशान कोठी जमींदोज
इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित रहे। टीम में जेई विकास सैनी, रामफल, सुनील (पटवारी), सतपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।